मारीपोल बंदरगाह पहुंचा रूसी जहाज विदेश By Charanjeet Singh On May 28, 2022 🔊 ख़बर सुनें मारीपोल पर कब्जा करने के बाद अब रूस अपने मंसूबों को अंजाम देने लगा है।पहली बार एक रूसी जहाज मारीपोल के यूक्रेनी बंदरगाह में दाखिल हुआ। यूक्रेन का आरोप है कि रूस मारीपोल में संसाधनों की लूटपाट में कर रहा है। बंदरगाह के प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी TASS को बताया कि यह पोत सोमवार को रूसी शहर रोस्तोव-आन-डान से 160 किलोमीटर पूर्व की यात्रा करने से पहले 2,700 टन धातु लोड कर रहा होगा।हालांकि प्रवक्ता ने यह नहीं बताया कि इस जहाज पर लोड की जा रही धातु का उत्पादन कहां किया गया था। वहीं यूक्रेन के मानवाधिकार लोकपाल ल्यूडमिला डेनिसोवा ने कहा कि यह शिपमेंट लूट की राशि है। उन्होंने टेलीग्राम मैसेजिंग एप पर लिखा- यूक्रेन के अस्थायी कब्जे वाले क्षेत्रों में लूटपाट जारी है। यूक्रेनी अनाज की चोरी के बाद अब रूस ने मारीपोल से धातु उत्पादों का निर्यात करने का मन बनाया है। यह भी पढ़ें अलीगढ़:आज होगा शहर में स्मार्ट सिटी का काम, इन इलाकों में… Sep 19, 2023 kangana ranaut speaks about 2024 lok sabha elections | 2024… May 1, 2023 वहीं यूक्रेन की सबसे बड़ी इस्पात निर्माता कंपनी मेटिनवेस्ट ने शुक्रवार को कहा कि वह चिंतित है कि रूस उसके धातु उत्पादों की चोरी और तस्करी करने के लिए मारीपोल में फंसे जहाजों का इस्तेमाल कर सकता है। कंपनी ने रूस पर डकैती का आरोप लगाया। यह पूछे जाने पर कि क्या रूस की ओर से बाहर भेजी जाने वाली धातु मेटिनवेस्ट की है, कंपनी के प्रवक्ता ने कहा- हमने कहा था कि हमारी धातु मारीपोल के बंदरगाह में फंसी है। Like224 Dislike28 5374300cookie-checkमारीपोल बंदरगाह पहुंचा रूसी जहाजyes
Comments are closed.