लंदन के डेवन बंदरगाह पर सुपरयॉट ‘रॉन्देवू’ में लगी आग विदेश By Charanjeet Singh On May 29, 2022 🔊 ख़बर सुनें लंदन के डेवन बंदरगाह पर सुपरयॉट ‘रॉन्देवू’ में आग लग गई। आग इतनी खतरनाक थी की यॉट पूरी तरह से तबाह हो गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकल अधिकारी ने बताया- हम तुरंत मौके पर पहुंचे। लगभग 10 दमकल गाड़ियों को आग बुझाने के लिए काम पर लगाया गया। लेकिन 3 घंटे में ये तबाह हो गई। यह भी पढ़ें Uttarakhand: लोकसभा चुनाव में भी बागेश्वर उपचुनाव का कार्ड… Oct 16, 2023 Ambala News:विदेश के नाम पर 25 लाख और डॉलर ठगे –… Oct 3, 2023 उन्होंने कहा कि यॉट सुबह पानी में अजीब तरह से लहराती देखी थी। इससे पहले कि बंदरगाह पर तैनात सुरक्षा कर्मी कुछ समझ पाते सुपरयॉट में आग लग गई। तेजी से आग भड़कने का कारण सुपरयॉट के टैंक में भरा फ्यूल बताया जा रहा है। इस सुपरयॉट से अटलांटिक महासागर में कुछ मात्रा में तेल के रिसाव की आशंका भी जताई जा रही है। अभी तक इस सुपरयॉट के मालिक का पता नहीं चल सका है। Like224 Dislike28 5394700cookie-checkलंदन के डेवन बंदरगाह पर सुपरयॉट ‘रॉन्देवू’ में लगी आग yes
Comments are closed.