वन्य प्राणियों के शिकार के लिए तालाब में फैलाया करंट, 1 की मौत, 3 गिरफ्तार छत्तीसगढ़ By Charanjeet Singh On May 30, 2022 🔊 ख़बर सुनें बिलासपुर में वन्य प्राणियों का शिकार करने करने के लिए बिजली तार बिछाया था, जिसकी चपेट में आकर शिकारी रूप सिंह खुद करंट का शिकार हो गया। करंट की चपेट में आकर एक चीतल की भी मौत हुई है। इस घटना के बाद शिकारी के तीन अन्य साथी उसकी लाश और चीतल को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने उसके साथियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है। यह भी पढ़ें Afghanistan Rahmanullah Gurbaz Surpasses MS Dhoni Best ODI… Aug 25, 2023 आप को कुचलकर खत्म कर देना चाहते हैं प्रधानमंत्री :केजरीवाल… Oct 11, 2023 गांव के संजय नाम का युवक सुबह तालाब की ओर गया। तब उसने रूप सिंह और चीतल के शव को देखा। इसके बाद युवक ने इस घटना की जानकारी गांव वालों को दी। ग्रामीण कोटवार के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने अन्य ग्रामीणों की जानकारी जुटाई, तब इस घटना का राज खुला। पुलिस ने मामले में मृतक के साथी शिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व विद्युत अधिनियम के तहत केस दर्ज कर तीन आरोपी बीरबल कुमार पोर्ते, जनक नाई और महिपाल सिंह मरावी को गिरफ्तार कर लिया है। Like224 Dislike28 5411700cookie-checkवन्य प्राणियों के शिकार के लिए तालाब में फैलाया करंट, 1 की मौत, 3 गिरफ्तारyes
Comments are closed.