दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश ने दी दस्तक दिल्ली/NCR By Charanjeet Singh On May 30, 2022 🔊 ख़बर सुनें देश की राजधानी में चिलचिलाती गर्मी के बीच सोमवार शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश ने दस्तक दी है। इससे पहले मौसम विभाग ने आज दिल्ली में आंधी-तूफान की संभावना जताई थी। वहीं आज शाम को तेज हवाओं और बारिश के चलते लूटियन दिल्ली में कई जगह पेड़ टूट पाए गए और वहीं कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की भी स्थिति पैदा हो गई है। राजधानी दिल्ली के अलावा गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा आदि में भी आंधी-तूफान और बारिश ने दस्तक दी। इससे पहले रविवार की शाम को भी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान देखा गया था। यह भी पढ़ें Himachal Disaster:पीएम मोदी ने उच्च स्तरीय बैठक में हिमाचल… Aug 20, 2023 वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश ने दी बधाई Aug 7, 2022 बता दें कि आज आईएमडी के अधिकारी ने कहा था कि दिल्लीवासियों को अगले कुछ दिनों तक लू से राहत मिलेगी है। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Like224 Dislike28 5418800cookie-checkदिल्ली में चिलचिलाती गर्मी के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश ने दी दस्तकyes
Comments are closed.