भारत की मुक्केबाजी टीम हुई घोषित खेल By Charanjeet Singh On Jun 3, 2022 🔊 ख़बर सुनें विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता मुक्केबाज अमित पंघाल और शिवा थापा ने गुरुवार को ट्रायल्स जीतकर आगामी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय टीम में जगह बना ली है। विश्व चैंपियनशिप 2019 के रजत पदक विजेता पंघाल ने 51 भारवर्ग में जीत दर्ज की जबकि थापा ने 63.5 किलो वर्ग में ट्रायल जीता।इनके अलावा 2018 के कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हसमुद्दीन, रोहित टोकस गत राष्ट्रीय चैंपियन सुमित ,आशीष कुमार, संजीत और सागर भी टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। राष्ट्रमंडल खेल बर्मिंघम में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक खेले जाएंगे।पंघाल ने सेना के मुक्केबाज दीपक को बंटे हुए फैसले पर 4-1 से हराया। पंघाल ने गोल्ड कोस्ट में हुए पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। विश्व चैँपियनशिप 2015 के कांस्य पदक विजेता थापा ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मनीष कौशिक को 5-0 से मात दी। यह भी पढ़ें प्रदोष व्रत आज, जानें विशेष महत्व… Aug 9, 2022 पत्नी को घर से निकाला, चार बच्चों का खर्चा नहीं उठा पाया तो… Jul 21, 2022 Like224 Dislike28 5485900cookie-checkभारत की मुक्केबाजी टीम हुई घोषितyes
Comments are closed.