इंदौर से चेन्नई की सीधी उड़ान हुई बंद मध्यप्रदेश By Charanjeet Singh On Jun 5, 2022 🔊 ख़बर सुनें इंडिगो एयरलाइंस ने इंदौर से चेन्नई की आने और जाने वाली सीधी उड़ान को बंद कर दिया है। इस कारण इंदौर का न सिर्फ चेन्नई से बल्कि तमिलनाडु से भी सीधा हवाई संपर्क टूट गया है। अब तमिलनाडु जाने के लिए इंदौर से कोई भी सीधी उड़ान नहीं है। इस फ्लाइट के बंद होने से अब तिरुपति जाने वाले लोगों को भी परेशानी होगी।जानकारी के मुताबिक इंडिगो ने अक्टूबर से यह फ्लाइट शुरू की थी। इस फ्लाइट की शुरुआत की थी। यह फ्लाइट 6ई-6309 सुबह 5.20 बजे चेन्नई से रवाना होकर 7.25 बजे इंदौर पहुंचती थी और सुबह 8 बजे इंदौर से चेन्नई के लिए रवाना होकर 10.10 बजे चेन्नई पहुंचती थी। सुबह की फ्लाइट होने के कारण यात्रियों को काफी आसानी भी होती थी, लेकिन अब कंपनी ने इस फ्लाइट को बंद कर दिया है। कंपनी ने इसकी बुकिंग बंद करते हुए इसे सिस्टम से भी हटा दिया है। यह फ्लाइट कब शुरू होगी, इसे लेकर भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी अधिकारियों ने एयरपोर्ट प्रबंधन को इस फ्लाइट को बंद किए जाने को लेकर ऑपरेशनल कारणों का हवाला दिया है, वहीं एक्सपर्ट्स की माने तो फ्लाइट में लगातार यात्रियों की कमी के चलते कंपनी ने इसे बंद करने का फैसला लिया है। यह भी पढ़ें सिंगल चार्ज में 504KM चलने वाली जबरदस्त Electric SUV लॉन्च,… Nov 26, 2022 Pushkar Mela : दुनियाभर में मशहूर पुष्कर मेला आज से शुरू Nov 1, 2022 Like224 Dislike28 5512200cookie-checkइंदौर से चेन्नई की सीधी उड़ान हुई बंदyes
Comments are closed.