पन्ना के यात्रियों से भरी बस यमुनाघाटी की गहरी खाई में गिरी मध्यप्रदेश By Charanjeet Singh On Jun 6, 2022 🔊 ख़बर सुनें पन्ना के कुछ लोग चारधाम यात्रा के लिए बस बुक कर निकले थे। ये सभी यमुनोत्री जा रहे थे। पन्ना में खबर लगते ही मातम पसर गया है। सीएम शिवराज ने भी शोक जताया है।मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के 28 लोग उत्तरकाशी जिले के डामटा में हादसे का शिकार हुए हैं। पन्ना के यात्रियों से भरी बस यमुनाघाटी की करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। बताया जा रहा है कि पन्ना जिले के कुछ लोग चारधाम यात्रा के लिए बस बुक कर निकले थे। ये सभी यमुनोत्री जा रहे थे। पन्ना में खबर लगते ही मातम पसर गया है। सीएम शिवराज ने भी शोक जताया है।मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के पवई, देवेंद्रनगर, पहाड़ीखेड़ा के लोग तीन बसों में सवार होकर तीर्थायात्री निकले थे। इन लोगों ने ऋषिकेश से लोकल बस किराए पर ली थी। जिसमें से यमनोत्री की तरफ जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गए। हादसे में बस सवार उदय सिंह और उसकी पत्नी हकी राजा को रेस्क्यू किया गया है। हकी राजा को डामटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। जिसे गंभीर चोटें आई हैं। उदय सिंह को हल्की चोटें हैं।एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ने बताया कि 25 मौतें कंफर्म हो चुकी हैं। तीन की हालत खराब है। दो की तलाश जारी है। बस में 28 यात्री, ड्राइवर, क्लीनर भी थे। तीनों घायलों को घटनास्थल से तीन किमी दूर डामटा ले जाया गया है। जहां बारकोट से सीनियर डॉक्टर पहुंच गए हैं। यह भी पढ़ें Haryana:किसानों की बल्ले-बल्ले… निजी खरीद पर बासमती… Nov 8, 2023 Roorkee News:पैरामिलिट्री जवान के बैंक में जमा 55 लाख गायब,… Dec 10, 2023 Like224 Dislike28 5531400cookie-checkपन्ना के यात्रियों से भरी बस यमुनाघाटी की गहरी खाई में गिरीyes
Comments are closed.