8 साल की बच्ची के गले से निकाले 3 सिक्के छत्तीसगढ़ By Charanjeet Singh On Jun 6, 2022 🔊 ख़बर सुनें कोरबा जिले के पाली ब्लॉक के खैरा डुबान की रहने वाली बच्ची बाल्टी लेकर पानी भरने गई, तो तीन सिक्कों को ही मुंह में दबा लिया था, जो अंदर जाकर भोजन नली में फंस गए। इससे बच्ची रोने लगी और उसकी हालत खराब हो गई। पिता बालकृष्ण बच्ची को लेकर पाली के निजी अस्पताल पहुंचा, जहां बच्ची के गले का एक्स-रे कराया गया, जिसमें सिक्के दिख रहे थे। लेकिन यह पता नहीं चल रहा था कि कितने सिक्के सांस नली में फंसे हैं। उसकी हालत देखकर डॉक्टर ने उसे बिलासपुर रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें Bihar Crime:खगड़िया में हत्याओं का सिलसिला जारी, अब ट्रक… Jun 5, 2023 घरेलू झगड़े में लाइसेंसी पिस्टल से दागी; पत्नी बोली- कार्रवाई… Nov 24, 2022 डॉक्टर बृजेश पटेल और उनकी टीम ने घंटों मशक्कत के बाद बच्ची की जान बचा ली है। उन्होंने बताया कि आमतौर पर बच्चे एक दो सिक्के निगल जाते हैं और सिक्के गले में फंस जाता है। इस केस में बच्ची के गले में तीन सिक्के फंसे थे। इस तरह का केस रेयर होता है। हालांकि, समय रहते बच्ची के अस्पताल पहुंचने से बच्ची के भोजन नली से सिक्के निकाल लिए गए। सिक्के निकालने के बाद बच्ची की हालत अब ठीक है। Like224 Dislike28 5534800cookie-check8 साल की बच्ची के गले से निकाले 3 सिक्केyes
Comments are closed.