चीन ने 3 अंतरिक्ष यात्रियों की घोषणा की विदेश By Charanjeet Singh On Jun 6, 2022 🔊 ख़बर सुनें बीजिंग । चीन अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम को लेकर काफी गंभीरता से कार्यरत है उसने शनिवार को तीन सदस्यीय अंतरिक्ष यात्रियों के दल की घोषणा की जो शेनझोउ-14 अंतरिक्षयान से छह महीने के अभियान पर रवाना होगा। यह दल पृथ्वी का चक्कर लगा रहे चीन के अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा करेगा। चाइना मैन्ड स्पेस एजेंसी (सीएसएमए) ने शनिवार को कहा कि शेनझोउ-14 अंतरिक्षयान चेन डोंग, लिउ यांग और चाई शुझे को लेकर जाएगा जो निर्माणाधीन तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के साथ जुड़ जाएंगे। शेनझोउ-14 अंतरिक्षयान को उत्तर पश्चिमी चीन के जिकुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से रविवार को लॉन्ग मार्च-2एफ रॉकेट के द्वारा अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें Mandi News:पूर्व मंत्री गुलाब सिंह गिरने से हुए चोटिल, टांडा… Oct 30, 2023 सीहोर जिले के नवनियुक्त कलेक्टर प्रवीण सिंह अढायच ने संभाला… Nov 9, 2022 Like224 Dislike28 5556300cookie-checkचीन ने 3 अंतरिक्ष यात्रियों की घोषणा कीyes
Comments are closed.