विज के नशेड़ी कहने पर 4 साल पहले किया था केस हरियाणा By Charanjeet Singh On Jun 7, 2022 🔊 ख़बर सुनें चंडीगढ़: हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने गृहमंत्री अनिल विज के खिलाफ हिसार की अदालत में चल रहा मानहानि का केस मंगलवार को वापस ले लिया। सांसद के पद पर रहते हुए डिप्टी सीएम ने विज के हेल्थ डिपार्टमेंट में दवा घोटाले के आरोप लगाए थे। जिस पर विज ने उन्हें नशेड़ी बोल दिया। तब दुष्यंत चौटाला ने उनके खिलाफ हिसार की अदालत में मानहानि का केस किया था।ये था मामलादुष्यंत चौटाला ने 18 मार्च 2018 को स्वास्थ्य विभाग में करोड़ों रुपये की दवा एवं उपकरण खरीद घोटाले को उजागर किया था। इस घोटाले को उजगार करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने 3 अप्रैल 2018 को दुष्यंत चौटाला को नशेड़ी कह दिया। अनिल विज की इस टिप्पणी पर हरियाणा की राजनीति में काफी घमासन हुआ था। जिसके बाद दुष्यंत चौटाला ने 7 जुलाई 2018 को अदालत में स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ मानहान का केस दर्ज करवाया था।गठबंधन सरकार में है डिप्टी सीएमप्रदेश में भाजपा और जजपा की गठबंधन सरकार है। इसमें दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम है और अनिल विज गृह मंत्री है। पिछले कुछ दिनों से गठबंधन में मतभेद पैदा हुए थे, परंतु बेहतर संबंध बनाए रखने के लिए डिप्टी सीएम ने अब अनिल विज पर किया मानहानि का केस वापस ले लिया। यह भी पढ़ें Sports Top 10 News Prithvi Shaw Double Hundred ODI World Cup… Aug 10, 2023 Kullu News:डेढ़ लाख का सेब और अनार लेकर गाड़ी का चालक फरार,… Sep 25, 2023 Like224 Dislike28 5600300cookie-checkविज के नशेड़ी कहने पर 4 साल पहले किया था केसyes
Comments are closed.