2 दिन निगम में, 3 दिन घर में कर्मचारी करता था आराम, कमिश्नर ने वेतन काटने सुनाया फरमान मध्यप्रदेश By Charanjeet Singh On Jun 8, 2022 🔊 ख़बर सुनें जबलपुर: नगर निगम कर्मचारी के ऊपर गिरी गाजनगर निगम में पदस्थ कर्मचारी की पोल उस वक्त खुल गई। जब कर्मचारी की शिकायत निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के पास पहुंच गई। शिकायत पहुंचते ही नगर निगम में हड़कंप मच गया। दरअसल नगर निगम अतिक्रमण शाखा में कार्यरत भृत्य पुरुषोत्तम चौधरी नगर निगम में हाजिरी लगाकर भीषण गर्मी के कारण घर में ही आराम फरमा रहे थे। जिसकी सूचना निगमायुक्त तक पहुंच गई।कर्मचारी सप्ताह में 2 दिन नगर निगम आता था। साथ ही हाजिरी लगाकर 3 दिन घर में आराम करता था। जिसकी पुष्टि सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी सागर बोरकर के द्वारा की गई। पुष्टिकरण के बाद निगमायुक्त ने कार्रवाई कर 8 दिन का वेतन तत्काल काटने के निर्देश दिए। साथ ही गलती दोहराने पर सेवा समाप्ति की भी चेतावनी दे दी।अधिकांश कर्मचारी भी हुए सचेतनिगमायुक्त की कार्रवाई के बाद नगर निगम में हड़कंप मचा हुआ हैं। भृत्य पर गाज गिरने के बाद कर्मचारी व अधिकारी भी सचेत हो गए हैं। नगर निगम के अधिकांश अधिकारी व कर्मचारी उपस्थिति दर्ज कराकर फील्ड में होने का हवाला देकर घर में आराम करते हैं। जिसकी निगरानी के लिए निगमायुक्त सख्ती बरत रहे हैं। यह भी पढ़ें Indore:भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने गाए रोमांटिक गीत,… Jun 21, 2023 Weekend Business Ideas : एक्स्ट्रा कमाई के लिए वीकेंड पर कर… Jun 25, 2022 Like224 Dislike28 5620500cookie-check2 दिन निगम में, 3 दिन घर में कर्मचारी करता था आराम, कमिश्नर ने वेतन काटने सुनाया फरमानyes
Comments are closed.