शेड बदलने और मरम्मत कार्य के चलते फैसला; ओवर ब्रिज की ओर रूट डायवर्ट छत्तीसगढ़ By Charanjeet Singh On Jun 8, 2022 🔊 ख़बर सुनें भिलाई: नेहरू नगर अंडर ब्रिजसेक्टर 9 से नेहरू नगर को जोड़ने वाले रेलवे अंडर ब्रिज को कुछ दिन के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। ट्रैफिक पुलिस से जारी सूचना के आधार पर ब्रिज के ऊपर लगी शेड को बदलने व मरम्मत कार्य किए जाने के चलते यह निर्णय लिया गया है।मई माह में अंडर ब्रिज के ऊपर लगी प्लास्टिक की शीट में आग लग गई थी। इसके चलते वहां कई सीटें जल व टूट गई गईं थीं। इसके साथ ही ब्रिज में कुछ मरम्मत का कार्य भी किया जना है। इस कार्य के दौरान किसी प्रकार कोई अनहोनी न हो इसे देखते हुए इसे पूर्णतः बंद किए जाने का फैसला लिया गया है।ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक अंडर ब्रिज से लगा हुआ ओवर ब्रिज भी है, जो कि गुरुद्वारा के पास से खुलता है। जिन लोगों को नेहरू नगर व आसपास के क्षेत्र सेक्टर एरिया की तरफ जाना हो या फिर सेक्टर एरिया से नेहरू नगर की तरफ आना हो तो वह अंडर ब्रिज की जगह ओवर ब्रिज से आना जाना कर सकते हैं। इसके साथ दुर्ग व आसपास के लोग दुर्ग से बीएसपी सेक्टर को जाने वाले ओवर ब्रिज से आना जाना कर सकते हैं।पावर हाउस रेलवे ओवर ब्रिज में भी चल रहा मरम्मत का कार्यनेहरू नगर अंडर ब्रिज से पहले पावर हाउस रेलवे ओवर ब्रिज में डामरी करण व टाइल्स लगाने का कार्य शुरू किया गया था। इसके चलते इस ब्रिज को कई दिनों के लिए बंद कर दिया गया। बाद में वाहनों के दबाव को देखते हुए ब्रिज से वाहनों का आवागमन बंद नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें Himachal Bjp:भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में कुछ सदस्यों की… Oct 18, 2023 Delhi News:हवलदार की बेटी ने पिता पर लगाया मारपीट का आरोप… Nov 4, 2023 Like224 Dislike28 5623200cookie-checkशेड बदलने और मरम्मत कार्य के चलते फैसला; ओवर ब्रिज की ओर रूट डायवर्टyes
Comments are closed.