असदुद्दीन ओवैसी और स्वामी यति नरसिम्हानंद के खिलाफ FIR मुख्य समाचार By Charanjeet Singh On Jun 9, 2022 🔊 ख़बर सुनें असदुद्दीन ओवैसी को कथित भड़काऊ टिप्पणी करना महंगा पड़ गया है। ओवैसी की इस टिप्पणी को लेकर दिल्ली पुलिस की आइएफएसओ टीम ने उनपर FIR दर्ज कर ली है। इस FIR में स्वामी यति नरसिम्हानंद का भी नाम है। पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी के चलते भाजपा के पूर्व नेता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल पर भी दिल्ली पुलिस ने आज कार्रवाई की है। पुलिस ने समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के चलते आज कई लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बुधवार को दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि घृणित संदेश में समूहों को उकसाने और हानिकारक माहौल बनाने की कोशिश की गई है। यह भी पढ़ें दीप स्मृति ऑडिटोरियम में कर रहे परफॉर्म, लोगों ने जमकर लगाए… Jun 25, 2022 भारत जोड़ो यात्रा को लेकर करेंगे मंथन, खजराना गणेश के दरबार… Nov 8, 2022 दिल्ली पुलिस अब सोशल मीडिया पर झूठ फैलाने और भड़काऊ बयान देने को लेकर सख्ती से पेश आ रही है। इसी के तहत दर्ज प्राथमिकी में नूपुर शर्मा, नवीन कुमार जिंदल, मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुर रहमान, शादाब चौहान, सबा नकवी, गुलजार अंसारी, अनिल कुमार मीणा और पूजा शकुन के नाम शामिल हैं। पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित विवादास्पद टिप्पणी करने के चलते भाजपा नेता नूपुर शर्मा के इलावा पुलिस ने कई व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसी कड़ी में कई सोशल मीडिया संस्थाओं के खिलाफ भी FIR की गई है। Like224 Dislike28 5654600cookie-checkअसदुद्दीन ओवैसी और स्वामी यति नरसिम्हानंद के खिलाफ FIRyes
Comments are closed.