लखनऊ के इन बाजारों में मिलेगा मुफ्त वाई-फाई उत्तरप्रदेश By Charanjeet Singh On Jun 9, 2022 🔊 ख़बर सुनें लखनऊ में बाजारों को हाइटेक बनाया जाएगा। इसके लिए मेयर संयुक्ता भाटिया ने बड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। लखनऊ के पांच प्रमुख बाजारों में फ्री वाईफाई देने की शुरुआत की जा रही है। इस संबंध में लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया ने आदेश भी जारी कर दिया है। मेयर संयुक्ता भाटिया ने लखनऊ के बाजारों को हाइटेक बनाते हुए वाईफाई की सुविधा को सुलभ बनाने का आदेश दिया है। इसके अलावा इन बाजारों में करीब एलईडी स्ट्रिप लाइट भी लगाई जाएगी। इस योजना पर गुरुवार से काम शुरू करने का निर्देश जारी किया गया है। एलईडी स्ट्रिप लाइट का प्रयोग लोहिया पथ और 1090 चौराहे पर पहले ही किया जा चुका है। इस संबंध में आरआर विभाग के साथ मेयर ने बैठक की थी। इन बाजारों में इसके अलावा हेल्थ एटीएम कार्ड भी लगाया जाएगा। पांच प्रमुख बाजारों में करीब 30 हजार से ज्यादा दुकानें हैं। इसमें प्रतिदिन करीब पांच लाख लोग आते-जाते हैं। लखनऊ के पांच प्रमुख बाजारों को हाइटेक बनाया जाएगा। इसमें अमीनाबाद, आलमबाग मार्केट, भूतनाथ मार्केट, चौक और यहियागंज को स्थान दिया गया है। यह भी पढ़ें Uttarakhand News:प्रदेश के छह जिलों में डेंगू के 52 नए मरीज… Oct 14, 2023 Kurukshetra:लूट के इरादे से की थी शिक्षिका की हत्या, तीन… Jul 29, 2023 सुबह और शाम बाजार में सफाई होगी बाजार को नो-प्लास्टिक जोन बनाया जाएगा। गीला और सूखा कचरा अलग करेने की व्यवस्था की जाएगी। जल निकासी की व्यवस्था में सुधार होगा। बिजली के तार अंडरग्राउंड किए जाएंगे। हर चौराहे पर सुरक्षा के लिए CCTV कैमरा लगेगा। बाजार में सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाए जाएंगे। सभी दुकानों को एक ही रंग में रंगा जाएगा। जरूरतमंदों के लिए मुफ्त व्हीलचेयर की व्यवस्था की जाएगी। Like224 Dislike28 5661300cookie-checkलखनऊ के इन बाजारों में मिलेगा मुफ्त वाई-फाईyes
Comments are closed.