सोनम कपूर बेबीमून वेकेशन से लौटी मनोरंजन By Charanjeet Singh On Jun 10, 2022 🔊 ख़बर सुनें बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही मां बनने वाली हैं और इन दिनों वह अपनी प्रेग्नेंसी का भरपूर लुत्फ उठा रही हैं। इस वक्त सोनम कपूर अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त पति आनंद आहूजा संग बिता रही हैं। बीते दिनों ही सोनम कपूर पति संग बेबीमून वेकेशन पर गई थी और घर वापस आते ही उन्होंने अपना एक क्यूट वीडियो शेयर कर डाला है। इस वीडियो में सोनम कपूर का प्रेग्नेंसी ग्लो देखते ही बन रहा है। वीडियो में आगे आनंद आहूजा उन पर खूब प्यार भी लुटा रहे हैं। बता दें कि 9 जून को सोनम कपूर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाली हैं और इससे पहले ही वह बेबीमून से वापस लौट आई हैं। यह भी पढ़ें Aligarh:अधिवक्ता हत्याकांड में तीन नामजदों को क्लीन चिट के… Aug 13, 2023 घर में बना लें स्पेशल बिरियानी मसाला, हर कोई पूछने लगेगा… Jul 13, 2023 सोशल मीडिया पर सोनम कपूर का लेटेस्ट वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस स्पोर्ट्स आउटफिट और सफेद शर्ट में दिख रही हैं। आनंद आहूजा के साथ वह सड़कों पर चिल करती हुई दिख रही है। दोनों की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। नए वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा है, ‘घर लौट चुके हैं…बर्थडे वीक शुरू हो चुका है।’ सोनम कपूर को इस पोस्ट के लिए फैन्स से भरपूर प्यार मिल रहा है। इस वीडियो पर अब तक 1 लाख 86 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। Like224 Dislike28 5699500cookie-checkसोनम कपूर बेबीमून वेकेशन से लौटीyes
Comments are closed.