पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- कांग्रेस ने देश को बना रखा था गुलाम, बीजेपी सरकार में देश का हो रहा विकास उत्तरप्रदेश By Charanjeet Singh On Jun 10, 2022 🔊 ख़बर सुनें कानपुर देहात: कानपुर देहात भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा पार्टी कार्यालय अकबरपुर में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने संबोधित किया। कहा देश आजाद होने के बाद कांग्रेस ने तुष्टीकरण नीति अपनाते हुए देश को गुलाम बनाए रखा। गरीबी भ्रष्टाचार का बोलबाला विफल विदेश नीति के कारण जनसंघ का प्रादुर्भाव हुआ।जन संघ का मुख्य उद्देश्य देश को एक सूत्र में पिरोना थापूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने कहा कि जन संघ का मुख्य उद्देश्य देश को एक सूत्र में पिरोना था। कांग्रेस की कुटिल नीतियों के कारण जनसंघ का प्रादुर्भाव हुआ। देश को समृद्ध बनाने के लिए जन संघ के कार्यकर्ताओं ने युद्ध स्तर पर काम किया। लेकिन कांग्रेस सरकार द्वारा जनसंघ को प्रतिबंधित कर दिया गया। लेकिन जनसंघ ने 1975 में जनता पार्टी के रूप में संगठन को खड़ा किया और 1980 में भारतीय जनता पार्टी का प्रादुर्भाव हुआ। 2 सांसदों वाली पार्टी आज 300 सांसदों वाली पार्टी है।बीजेपी की प्रमुख मांगे 370 को खत्म करना थापूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने कहा कि बीजेपी की प्रमुख मांगे धारा 370 को खत्म करना था। जिस को मोदी सरकार ने खत्म किया शताब्दियों से चले आ रहे भगवान राम के मंदिर को बनाने का मार्ग मोदी सरकार ने प्रस्तुत किया। देश को विश्व पटल पर स्थापित करने का काम मोदी सरकार कर रही है। देश विकास के रास्ते पर अग्रसर है निश्चित ही हमारी सरकारें देश को विश्व गुरु बनाने में सहायक होंगी। यह भी पढ़ें Haryana:सीएम योगी की गायों को लगी हरियाणा की वैक्सीन,… Sep 5, 2023 Ujjain:मंगलनाथ मंदिर में बना रिकॉर्ड, 1700 से ज्यादा लोगों… Aug 23, 2023 Like224 Dislike28 5707000cookie-checkपूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- कांग्रेस ने देश को बना रखा था गुलाम, बीजेपी सरकार में देश का हो रहा विकासyes
Comments are closed.