शादी का झांसा देकर सब इंस्पेक्टर पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, सीपी के आदेश पर जांच शुरू दिल्ली/NCR By Charanjeet Singh On Jun 11, 2022 🔊 ख़बर सुनें फरीदाबाद: नौ साल से महिला और सब इंस्पेक्टर की है दोस्ती, महिला का पति से अनबन होने के कारण अलग रहती है।शादी का झांसा देकर एक शादीशुदा महिला ने एक सब इंस्पेक्टर पर शारीरिक संबंधन बनाने का अारोप लगाया है। दोनों के बीच करीब नौ साल से दोस्ती है। महिला का अपने पति से अनबन होने के कारण अलग रहती है। महिला की शिकायत पर आरोपों की जांच की जा रही है।जानकारी के अनुसार पल्ला क्षेत्र में रहने वाली 42 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 15 अप्रैल 2013 को उसकी जान पहचान एक सब इंस्पेक्टर से हुई। उसकी फरीदाबाद की कई पुलिस चौकियों में पोस्टिंग रही है। आरोप है कि सब इंस्पेक्टर ने उसकी अकेले होने का फायदा उठाया और शादी का झांसा देकर शराब के नशे में शारीरिक संबंध बनाता था। दोनों का यह सिलसिला जनवरी 2022 तक चलता रहा। महिला ने जब शादी का दबाव बनाया तो उनमें अनबन शुरू हो गयी। महिला का कहना है कि एक दिन परेशान होकर वह पुलिस लाइन सेक्टर-30 में सब इंस्पेक्टर के घर पहुंची तो आरोपी, उसकी पत्नी और बेटे ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। आखिरकार महिला ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत की। शिकायत के आधार पर जांच महिला थाना सेंट्रल पुलिस को सौंपी गई है। यह भी पढ़ें Ujjain:महाकाल दर्शन करने आए बाइक सवार दंपति को डंपर ने मारी… Aug 7, 2023 Jaisalmer:आसमान में बादल होने से गर्मी से थोड़ी राहत,… Sep 16, 2023 Like224 Dislike28 5727400cookie-checkशादी का झांसा देकर सब इंस्पेक्टर पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, सीपी के आदेश पर जांच शुरूyes
Comments are closed.