केंद्रीय मंत्री गिरिराज समेत 23 BJP नेता स्पेशल कोर्ट में पेश बिहार By Charanjeet Singh On Jun 11, 2022 🔊 ख़बर सुनें साल 2014 में ट्रेन रोकने के मामले में आरोपित केंद्रीय ग्रामीण विकास व पंचायत राज मंत्री गिरिराज सिंह, सूबे के भूमि सुधार मंत्री राम सूरत राय, पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा व सांसद वीणा देवी समेत एनडीए और भाजपा के 23 नेता शुक्रवार को विशेष अदालत में हाजिर हुए हैं। बताया जा रहा है कि इन सभी नेताओं को कोर्ट ने जमानत दे दी है। मुजफ्फरपुर कोर्ट में हाजिरी के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है उस समय के विपक्षी दल के द्वारा जानबूझकर इस मामले में सभी को फंसाया गया था। कांग्रेस पार्टी द्वारा झूठा आरोप लगाया गया था। इस मामले में आज कोर्ट ने सभी को उपस्थित कराया है और मामले में जल्द से जल्द 6 माह में खत्म करने को लेकर के आदेश दिए हैं। यह भी पढ़ें ‘गदर 2’ की सक्सेस पार्टी में फैमिली संग सनी देओल… Aug 27, 2023 हम जहां थे, वहीं ठीक थे; लौटना चाहते हैं शिंदे के कई विधायक,… Jul 7, 2023 स्पीड ट्रायल के द्वारा इस केस को खत्म किया जाएगा। शुक्रवार यानी आज इस मामले में बिहार की नीतीश कुमार सरकार में मंत्री रामसूरत राय, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, लोजपा की सांसद वीणा देवी सहित 23 एनडीए नेता उपस्थित हुए। इन नेताओं पर आरोप है कि साल 2014 में मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पेट्रोल-डीजल की महंगाई के खिलाफ ट्रेनों को रोका था। हाल में रेल अदालत से मामला विशेष अदालत में ट्रांसफर हुआ है। Like224 Dislike28 5741100cookie-checkकेंद्रीय मंत्री गिरिराज समेत 23 BJP नेता स्पेशल कोर्ट में पेशyes
Comments are closed.