बाड़मेर: इकलौता बेटा और परिवार में कमाने वाला एक ही था मृतक। गुड़ामालानी मोर्चरी के बाहर बैठे परिजन।बीती रात हुए सड़क हादसे में एक माह पहले सुहागिन बनी गंगादेवी का सुहाग उजड़ गया। मृतक पत्नी को एक दिन पहले ही पीहर से लेकर आया था। हादसे वाली रात को घर पर सामाजिक प्रोग्राम था इसके लिए घरेलू सामान लेकर लौट रहा था। घर से 1 किलोमीटर पहले ट्रैक्टर की चपेट में आने प्रकाश की मौत हो गई। मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। घटना बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी रोली गांव की है।मृतक प्रकाश। पत्नी गंगादेवी का प्रकाश बुझ गया।पुलिस के अनुसार रामजी की गोल से रोली सड़क मार्ग पर बीती रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार इकलौते बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग आनन-फानन में गुड़ामालानी अस्पताल लेकर आए। प्राथमिक उपचार के बाद सांचौर रेफर कर दिया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर व बाइक को जब्त कर लिया। शव को रात में गुड़ामालानी अस्पताल में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।हेड कांस्टेबल कानाराम के मुताबिक शनिवार रात को करीब 9 बजे रोली गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से रोली गांव निवासी प्रकाश (22) पुत्र गोमाराम की मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।एक माह पहले हुई थी शादीमिली जानकारी के मुताबिक प्रकाश की शादी 11 मई को गंगादेवी के साथ हुई थी। मृतक शुक्रवार को पत्नी को ससुराल लेकर आया था। शनिवार की रात को घर पर सामाजिक प्रोग्राम था। इसको लेकर बाजार से राशन सामान लेकर वापस घर लौट रहा था। इस दौरान हादसा हो गया।परिवार में कमाने वाला इकलौता बेटामृतक प्रकाश सूरत में कपड़े की दुकान पर नौकरी करता था और घर में कमाने वाला भी एक ही था। घर पर रात को सब प्रोग्राम की तैयारी में लगे हुए थे। इस बीच में हादसे की खबर ने खुशियां मातम में बदल गई।

Comments are closed.