50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

‘6 करोड़ आबादी वाला फ्रांस राफेल बना रहा और 130 करोड़ का देश मंदिर-मस्जिद खोद रहा’ ज्ञानवापी मस्जिद पर शिवसेना का तंज

देश में उठे ज्ञानवापी मस्जिद मामले को लेकर शिवसेना ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। अपने मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित संपादकीय के जरिए शिवसेना ने कहा है कि इन मुद्दों के जरिए ही भाजपा 2024 लोकसभा चुनाव इन मुद्दों पर लडे़गी।

शुक्रवार को सामना हिंदी में प्रकाशित संपादकीय में लिखा कि साढ़े 6 करोड़ जनसंख्या वाला देश फ्रांस  ‘राफेल’ बनाकर हमें बेच रहा है और 130 करोड़ लोगों का देश रोज मंदिर-मस्जिद और अवशेषों का उत्खनन कर रहा है। इसी को कुछ लोग विकास समझते होंगे तो उन्हें साष्टांग दंडवत।

इसके साथ ही शिवसेना ने कहा कि भाजपा के विकास का मॉडल इस तरह से ही चल रहा है। हनुमान चालीसा, भोंगा प्रकरण बहुत ज्यादा नहीं चला। हर बार कोई नई राम कहानी अथवा कृष्ण कथा रची जाती है। इसका मूल रामायण-महाभारत से कोई संबंध नहीं होता है। लेकिन लोगों को उकसाते रहना है, ऐसा धंधा चल रहा है।

कश्मीर घाटी पर सरकार को घेरते हुए पार्टी ने लिखा कि अयोध्या तो झांकी है, काशी-मथुरा बाकी है’ यह घोषणा हिंदुत्ववादियों को सुख पहुंचाने वाली है ही, परंतु कश्मीर घाटी में हिंदू पंडितों का जो दमन फिर से शुरू हुआ है, वह मुद्दा भी काशी-मथुरा जितना ही गंभीर है। उस ओर सुविधानुसार अनदेखी चल रही है।

512430cookie-check‘6 करोड़ आबादी वाला फ्रांस राफेल बना रहा और 130 करोड़ का देश मंदिर-मस्जिद खोद रहा’ ज्ञानवापी मस्जिद पर शिवसेना का तंज
Artical

Comments are closed.

Delhi High Court orders some e-commerce platforms to delist products infringing Reliance, Jio trademarks     |     घर में घुस गई है कॉकरोच की फौज तो इन इन उपायों से तुरंत मिलेगा छुटकारा     |     फ्लैट नहीं, प्लॉट है पहली पसंद! इन 10 शहरों में घर के लिए जमीन खरीदने की होड़     |     NIVITA HUF Acquires OMWEB to Expand Digital Capabilities and Drive Strategic Growth     |     Evening news wrap: Shux returns to Earth; Tesla enters Indian market; Trump presses Ukraine to strike Russia, and more | India News     |     Bihar: Cm Nitish Laid The Foundation Stone For Development Projects Worth More Than Rs 522 Crore In Samastipur – Amar Ujala Hindi News Live     |     YAMAN: निमिषा प्रिया की फांसी टली, हत्या के आरोप में 16 जुलाई को होनी थी फांसी     |     Father-in-law Brutally Beats Son-in-law In Pilibhit Video Goes Viral – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand: ऑपरेशन कालनेमि; दुआ देकर ठगी, पुलिस ने चौथे दिन 29 ढोंंगियों को पकड़ा, बाहरी प्रदेशों के 20     |     The Miscreants Stabbed The Delivery Boy And Looted His Bike – Delhi News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088