बिहार के बेगूसराय जिले में 600 रुपये को लेकर हुई कहासुनी के बाद दबंगों ने युवक की हत्या कर दी। तेघड़ा थाना क्षेत्र के बनहारा वार्ड नंबर 1 की यह घटना है। मृतक की पहचान भरत शाह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार भरत ने कुछ दिन पहले गांव के ही युवक को रेल का टिकट कटाने के लिए 600 रुपये दिए थे। लेकिन युवक ने ना तो ट्रेन का टिकट करवाया और ना ही 600 रुपये भरत को वापस किये।जब भरत अपने पैसे मांगने के लिए युवक के घर पहुंचा तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। गांव के ही एक अन्य युवक ने भरत के साथा मारपीट की और उसे जोर से धक्का दे दिया। भरत जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में परिजन भरत को लेकर एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Comments are closed.