Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस

6G को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, Jio, Airtel, BSNL, Vi यूजर्स दें ध्यान


6G in India- India TV Hindi

Image Source : DOT INDIA/IMC 2024
6G in India

सबसे तेज 5G रोल आउट करने के बाद भारत में 6G की तैयारी शुरू हो गई है। राजधानी दिल्ली में चल रहे 8वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 6G टेक्नोलॉजी को लेकर खुलकर बात की है। सरकार ने दावा किया है कि भारत 6G रोल आउट करने में दुनिया को लीड करने वाला है। एशिया के सबसे बड़े टेक इवेंट में केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि पीएम मोदी चाहते हैं कि हम पहला देश बनें जो 6G टेक्नोलॉजी को हरी झंडी दिखाए।

6G का लीडर बनेगा भारत

India Mobile Congress में इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन (ITU) द्वारा आयोजित किए गए WTSA में केंद्रीय मंत्री ने भारत में 6G की संभावनाओं को लेकर खुलकर बात की है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ‘भारत 5G और 4G के मामले में लीडर रहा है और अब 6G में भी भारत लीड करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से दिए गए मार्गदर्शन पर हम चल रहे हैं। पीएम मोदी चाहते हैं कि हम पहला देश बनें जो 6G को हरी झंडी दिखाए।’

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि भारत में 6G सभी के लिए एक्सेसिबल हो और सस्ती हो ताकि एंड यूजर तक इसका लाभ पहुंच सके। इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान आयोजित हुई अंतर्राष्ट्रीय 6G संगोष्ठी में केंद्रीय संचार मंत्री ने कहा कि भारत 6G अलायंस के साथ हमारा देश 10 प्रतिशत पेटेंट हासिल करेगा। 6G का मार्केट लीडर बनने के लिए टेलीकम्युनिकेशन एक्ट, 2023 में इसी वजह से बदलाव किए गए हैं।

टेलीकॉम सेक्टर में आने वाली दिक्कत होगी दूर

सरकार भारत में टेलीकॉम सेक्टर में सबसे ज्यादा दिक्कत कहां पर आ रही है, उसे दूर करने पर विचार कर रही है। डिजिटल युग में सरकार की तरफ से इसे दूर करने का काम किया जा रहा है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने Airtel के सेटेलाइट कम्युनिकेशन का इस्तेमाल करते हुए दूरस्थ सीमाओं पर तैनात जवानों के साथ वीडियो कॉल पर बात की है।

भारत में सैटेलाइट कम्युनिकेशन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। सरकार साइबर सिक्योरिटी पर फोकस कर रही है और डिजिटल कम्युनिकेशन में आने वाली समस्याओं पर पूरा फोकस किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि भारत में टेलीकॉम सेक्टर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। आने वाले समय में हम पूरी दुनिया को लीड करने की क्षमता रखते हैं। सरकार के इस प्रयासों से लगता है कि Airtel, BSNL, Jio, Vodafone-Idea यूजर्स को 6G की सौगात सबसे पहले मिलेगी।

यह भी पढ़ें – वीवो ने भारत में लॉन्च किया 5000mAh बैटरी वाला एक और धांसू फोन, फीचर्स जानकर हो जाएंगे खुश





Source link

1714450cookie-check6G को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, Jio, Airtel, BSNL, Vi यूजर्स दें ध्यान
Artical

Comments are closed.

Bihar Band : Rjd Party Activists Created Ruckus Bihar Bandh Glimpse Of Jungle Raj Hajipur Bihar Vaishali News – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar Bandh :बिहार बंद में कार्यकर्ताओं ने जमकर मचाया उत्पात, लोगों ने कहा     |     Aligarh Road Accident: स्टीयरिंग फेल, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 12 घायल, कई की हालत नाजुक     |     Cm Residence Will Not Be Renovated – Delhi News     |     A Trolley Collided With A Divider On The New Garoth Road – Madhya Pradesh News     |     Pali News: Flight Lieutenant Rishipal Singh Martyred In Jaguar Fighter Jet Crash, Last Rites On Thursday – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Weather Forecast: More Than 1,200 Houses Damaged In The Disaster, People Still Missing In Mandi – Amar Ujala Hindi News Live     |     दीप्ति शर्मा ने रच दिया इतिहास, पाकिस्तान के प्लेयर को पीछे छोड़ बन गई नंबर 1     |     Wondrous Wednesday: बॉलीवुड की 1200 करोड़ी फिल्म देगी मार्वल और डिज्नी टक्कर, पहली ही झलक में दिल दे बैठे लोग     |     MEA on PM Modi’s visit to Namibia     |     PM Modi makes cricket references in speech in Namibia Parliament, wishes success in co-hosting 2027 Cricket World Cup     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088