लखीमपुर-खीरी: लखीमपुर खीरी में कुपोषित बच्चों को सुपोषित बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने फूलबेहड़ सीएचसी के गांव खेतौसा के दो बच्चों को गोद लिया था। जिनसे मिलने वह शुक्रवार को उनके घर पहुंचे। उन्होंने उनके माता-पिता को पोषण पोटली दी और बच्चों का हालचाल जाना। एक बच्चे की हालत चिंताजनक देखी तो एनआरसी में भर्ती करने के निर्देश दिए।सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने कहा कि शासन द्वारा गांव-गांव तक कुपोषण को खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के अधिकारियों और तमाम जनप्रतिनिधियों ने कुपोषित बच्चों को गोद लिया है। उनके द्वारा भी ग्राम खेतौसा के दो बच्चे को गोद लिया गया है। जिसमें सारांश 8 माह और करण 7 माह है।बच्चे के परिजन को हर संभव मददउनका हाल-चाल जानने वह स्वयं शुक्रवार को पहुंचे। जहां करण की स्थिति उन्हें चिंताजनक दिखी। जिसके बाद उन्होंने उसे तत्काल प्रभाव से एनआरसी में एडमिट कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। इसके साथ ही माता-पिता को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।ये लोग रहे मौजूदइस दौरान सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर के साथ डीईआईसी मैनेजर अमित खरे, सीडीपीओ पूजा त्रिपाठी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थिति रही।

Comments are closed.