Weekly Numerology Horoscope 1-7 July 2024: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा। आइए जानते हैं कैसा रहेगा यह सप्ताह-
मूलांक 1 : इस वीक मूलांक 1 वालों की शुभ समय की शुरुआत होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। करियर में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। परिजनों के सेहत पर ध्यान दें। छोटे भाई-बहनों का सपोर्ट करें और तरक्की की राह पर उनका मार्गदर्शन करें। इस सप्ताह कुछ जातक परिजनों से मैरिज को लेकर डिस्कस कर सकते हैं। घर-परिवार में खुशहाली आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन बचत के नए अवसर मिलेंगे। करियर में नए ऑप्शन एक्सप्लोर करेंगे।
मूलांक 2 : इस सप्ताह मूलांक 2 वालों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी। ऑफिस में कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं। महत्वपूर्ण बदलावों के लिए तैयार रहें। इस वीक घर में सुख-शांति बनी रहेगी। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ क्वालिटी टाइम करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। अपने डेली रूटीन से थोड़ा ब्रेक लें। लाइफ में नई चीजों को एक्सप्लोर करें। परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। इसके साथ ही ऑफिस के महत्वपूर्ण कार्यों को डेडलाइन से पहले कंपलीट करने की कोशिश करें। इस वीक लंबे समय से रुके हुए सभी कार्य सफल होंगे।
मूलांक 3 : मूलांक 3 वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला परिणाम देने वाला होगा। करियर में उन्नति के कई अवसर मिलेंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। लाइफ में नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम समय है। इस सप्ताह जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव है। रिश्तों में गलतफहमी बढ़ सकती है। बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने की कोशिस करें। यह नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी के लिए भी शुभ समय है। ऑफिस के कार्यों को टाइम पर कंपलीट करें। लंबे समय तक किसी कार्य को रोककर न रखें। इस सप्ताह नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे।
मूलांक 4 : मूलांक 4 वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ साबित होगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। ऑफिस के कार्यों में थोड़ी सावधानी बरतें। जरूरी कार्यों को डेडलाइन से पहले कंपलीट करें। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखें। बिजनेसमेन को व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा वालों को नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मूलांक 5 : इस वीक मूलांक 5 वालों को करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बना रहेगा। परिजनों का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, ऑफिस में सहकर्मियों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। अपने काम पर फोकस करें। नए कार्य की जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें। पर्सनल लाइफ की दिक्कतों के बारे में पैरेंट्स से डिस्कस करें। अपने हेल्थ पर ध्यान दें। करियर में सफलता हासिल करने के लिए खूब मेहनत करें। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन-दौलत में वृद्धि होगी।
मूलांक 6 : यह सप्ताह मूलांक 6 वालों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लाएगा। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ बेहतर होगी। मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवन में कई बड़े बदलाव होंगे। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। पर्सनल लाइफ की प्रॉब्लम्स के बारे में भाई-बहनों से डिस्कस करें। अपने करियर गोल्स पर फोकस करें। इस वीक काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। ऑफिस में बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे।
मूलांक 7 : मूलांक 7 वालों को इस वीक लाइफ में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रहेगा। लाइफ में सही डिसीजन लेने में कनफ्यूजन हो सकती है। नए कार्यों की जिम्मेदारी लेने में कठिनाई महसूस होगी। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। अपने काम पर फोकस करें। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें और उनसे अपनी फीलिंग्स शेयर करें। इससे आपको इमोशनली स्ट्रॉन्ग होने में मदद मिलेगी। मन को शांति मिलेगी। फैमिली का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। कड़ी मेहनत रंग लाएगी। करियर में खूब तरक्की करेंगे। सीनियर्स आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। टीम वर्क के साथ किए गए कार्य उम्मीद से भी बेहतर रिजल्ट देंगे।
मूलांक 8 : मूलांक 8 वालों के जीवन में इस सप्ताह पॉजिटिविटी बढ़ेगी। जीवन के हर पहलू में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइप में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। फैमिली मेंबर्स का सपोर्ट मिलेगा। उनकी मदद से करियर की प्रॉब्लम्स दूर होगी। परिजनों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। इस सप्ताह आप करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। सीनियर्स आपके कार्यों से इंप्रेस होंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी। समाज में सराहे जाएंगे। वाणी में सौम्यता आएगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।
मूलांक 9 : इस सप्ताह मूलांक 9 वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कड़ी मेहनत रंग लाएगा। करियर में अपार सफलता मिलेगी। जीवन में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रोफेशनल लाइफ में नए कार्यों की जिम्मेदारी मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। करियर ग्रोथ के मौके मिलेंगे। उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। ऑफिस मीटिंग में अपने आइडियाज शेयर करने में संकोच न करें। टीम वर्क पर फोकस करें। इससे हर कार्य के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे।

Comments are closed.