अमृतसर: 11225 टूथपिक्स के साथ तैयार सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर।पंजाब के अमृतसर में आर्टिस्ट बलजिंदर सिंह ने टूथपिक्स के साथ तस्वीर तैयार करके पंजाबी फेमस गायक सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी। बलजिंदर सिंह का कहना है कि एक आर्टिस्ट होने के नाते उनका सिद्धू मूसेवाला के साथ गहरा रिश्ता है। उनके जाने से पंजाब के युवा सदमे में हैं, सभी को ऐसा ही महसूस हो रहा है कि उनके घर का कोई उनसे दूर चला गया है।तस्वीर के साथ आर्टिस्ट बलजिंदर सिंह।बलजिंदर सिंह ने बताया कि 29 मई को जब सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई थी, तो वह अपने दोस्तों के साथ बैठे थे। उनकी हत्या का पता चलते ही दिल टूट गया। वह उनके माता-पिता को मिलने जाना चाहते थे, लेकिन टीवी पर रश को देखते हुए उन्होंने वहां जाने का फैसला रद्द कर दिया। सिद्धू मूसेवाला भी एक आर्टिस्ट थे और वह भी एक आर्टिस्ट हैं। उनके गाने सुनने के बाद उनके साथ एक दिल कर रिश्ता बन चुका था। उनकी हत्या उस समय हुई, जब वह बुलंदियों पर थे, यही कारण है कि कोई उनकी मौत को भूल नहीं पा रहा।तस्वीर एक श्रद्धांजलि हैबलजिंदर सिंह ने कहा कि 11 जून, यानी कि आज उनका जन्मदिन है। वह उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहते थे। यही कारण है कि उन्होंने एक सप्ताह से ही इस तस्वीर को बनाने की तैयारियां शुरू कर ली थी। उन्हें इस तस्वीर को बनाने के लिए 72 घंटे का समय लगा। दिन में जब भी समय लगता, वह तस्वीर बनाने लग जाते। इस तस्वीर को बनाने में 11,225 टूथपिक्स का प्रयोग उन्होंने किया है।जब भी पिता को मिला, तस्वीर भेंट करूंगाबलजिंदर सिंह बताते हैं कि वह सिद्धू मूसेवाला के पिता को मिलना चाहते हैं। उन्हें मिलकर बताना चाहते हैं कि उन्हें और पूरे पंजाब के युवाओं को उनके जाने का दुख हुआ है। जब भी उन्हें गांव मूसा जाने का मौका मिला, वह इस तस्वीर को साथ लेकर जाएंगे, ताकि यह तस्वीर वह उनके पिता को भेंट कर सकें।
यह भी पढ़ें
5727100cookie-check72 घंटे में तैयार की, सिद्धू को जन्मदिन पर आर्टिस्ट बलजिंदर सिंह की श्रद्धांजलि
Comments are closed.