सोनभद्र: सोनभद्र में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 15 अगस्त के पर्व को यादगार तरीके से मनाने के लिए उद्भव सेवा समिति ट्रस्ट ने 151 मीटर लंबा तिरंगा यात्रा निकाली। 151 मीटर तिरंगा पदयात्रा स्वर्ण जयंती चौक से होते हुए सिविल लाइन रोड महिला थाना से होकर शीतला मंदिर चौक से आकर पुनः स्वर्ण जयंती चौक पर समाप्त हुई।इस पदयात्रा में ट्रस्ट के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिक के साथ उसकी स्कूली बच्चे भी उसमें शामिल रहे। उद्भव सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने बताया कि हम लोग आज आजादी के अमृत महोत्सव में 151 मीटर तिरंगा की पद यात्रा निकाल रहे हैं।देशप्रेम के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेशइस तिरंगा यात्रा से जनपद वासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही देश प्रेम की भावना भी जाग्रत करने का प्रयास किया जा रहा है। इस तिरंगा यात्रा से लोगों को यह भी संदेश देने का काम किया जा रहा है। आम लोग प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करें और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का भी संदेश दिया जा रहा है।151 मीटर लंबा तिरंगा यात्रा निकाली।151 मीटर तिरंगे को लेकर निकले स्कूली बच्चे और युवारॉबर्ट्सगंज में निकाली गई तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चों और युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सैकड़ो स्कूली बच्चे और युवा तिरंगे को पकड़ कर चलते दिखाई दिए। बाद में नगर के स्वर्ण जयंती चौराहे पर राष्ट्रगान के साथ ही इस यात्रा का समापन हो गया।

Comments are closed.