Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

75 वर्षों में नहीं मिल सकी एक पक्की छत; 6 वर्ष के बच्चे सहित परिवार के 5 सदस्य घायल

गुना: कच्चा मकान गिरने से गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया।शहर की ढीमर कॉलोनी में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बारिश की वजह से एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। कमरों में सो रहे 7 लोग इसमे दब गए। बमुश्किल पड़ोसियों की मदद से सभी को बाहर निकाला जा सका। इसमे एक 6 वर्ष के बच्चे सहित 5 लोग घायल हो गए। पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे भोपाल रैफर करने की तैयारी चल रही है।शीतला माता मंदिर के पास ढीमर कॉलोनी में राजाराम केवट(61) का परिवार रहता है। 75 वर्षों से उनका परिवार इसी मकान में रह रहा है। 4-5 कमरों का कच्चा मकान है। एक हिस्से में राजाराम केवट अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। दूसरे हिस्से में उनके बड़े भाई का बेटा कान्हा(50) अपनी पत्नी और 5 बच्चों के साथ रहता है। दो कमरों में कान्हा के परिवार रहता है। कान्हा मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।देर रात गिरा मकानकान्हा की बेटी पाली केवट ने बताया कि रात को सभी लोग खाना खाकर सो गए। वह करीब 12 बजे के आस-पास वॉशरूम से आई और लेट गयी। इसी दौरान उसके ऊपर मिट्टी के कुछ कण गिरे। उसने अपनी आंखें बंद कर लीं। इतने में ही पूरा छज्जा भरभराकर गिर गए। कमरे में सो रहे 7 लोग इसमे दब गए। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही पूरा मकान गिर पड़ा। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर पड़ोसी और परिवार के बाकी लोग गए। उन्होंने सभी को बाहर निकलवाया।छत पर लगे टीन नीचे गिर गए।बच्चा गंभीर घायलहादसे में 5 लोग घायल हुए हैं। इनमे कान्हा केवट, उनकी पत्नी रुक्मणि(48), बड़ी बेटी पाली, सबसे बड़ी बेटी और उसका बच्चा वंश(6) शामिल हैं। सबसे ज्यादा चोट वंश को आई है। उसके दिमाग में क्लोटिंग हुई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर से मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। सभी को पुलिस वैन से जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने वंश को भोपाल रैफर कर दिया। बाकी सभी घायलों का इलाज ट्रामा सेंटर में किया जा रहा है।हादसे में 6 वर्षीय बच्चा वंशी गंभीर रूप से घायल हो गया।75 वर्षों में नहीं मिला पक्का मकानराजाराम ने बताया कि कई बार वह PM आवास के लिए नगरपालिका में आवेदन दे चुके हैं, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिलता है। अब तक आवास नहीं मिल सका है। नपा कर्मचारियों ने कई बार दस्तावेज ले लिए। अभी 15-20 दिन पहले भी उन्हें अपने घर की स्थिति से अवगत कराया, लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया। बोले कि अब बरसात के बाद ही आवास स्वीकृत हो पायेगा।मलबे में दबी गृहस्थी की टीम रात 1:20 बजे ढीमर मोहल्ले में पहुंची। शीतला माता मंदिर के बायीं ओर ढीमर मोहल्ला बसा है। घरों तक पहुंचने के लिए एक 3 फीट की संकरी गली है। राजाराम मुख्य सड़क पर ही मिल गए। वह उसी तीन फीट की गली से भास्कर की टीम को लेकर मलबे में तब्दील हो चुका मकान दिखाने ले गए। लगभग 50 मीटर के रास्ते मे 3-4 कच्चे मकान दिखे। पूरा मोहल्ला रात 1:30 बजे भी जाग रहा है। अधिकतर औरतें अपने घरों के बाहर बैठी हैं और सभी हादसे के बारे में बात कर रही हैं। जब टीम राजाराम के घर पर पहुंची तो वहां केवल मकान का मलबा मिला। चार दीवारों में से दो दीवारें ढह चुकी थीं। लकड़ियों पर लोहे के टीन रखकर छत बनाई गई थी, जो बारिश के कारण टीन सहित गिर गयी। बर्तन, बिस्तर, खाना बनाने का सामान मलबे में दब चुका था। राजाराम दुखी मन से सारा हाल बता रहे। उन्होंने एक-एक करके बताया को यहां ये बच्चा लेटा था, वहां वो बच्चा सो रहा था। कुछ तो अभी कच्ची नींद में ही थे। इसी दौरान हादसा हो गया। घर के बाकी हिस्से की भी यही हालत है। बारिश से बचने के लिए छतों पर प्लास्टिक की बरसाती चढ़ाई हुई है। दीवारों से पानी रिसता है। हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। आवास मिल जाता तो वह भी सुरक्षित नींद ले सके और अपना जीवन-यापन सही से कर सकते।

662630cookie-check75 वर्षों में नहीं मिल सकी एक पक्की छत; 6 वर्ष के बच्चे सहित परिवार के 5 सदस्य घायल
Artical

Comments are closed.

Love Jihad: Farhan Along With Ali Had Gang-raped A Minor, Nabeel Was Also Arrested By The Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan Big Intelligence Failure In Khandela Of Sikar More Than Thirty Bangladeshis Were Caught – Rajasthan News     |     पानीपत में रुई पिनने वाले युवक की हत्या: साथी हरेंद्र मौके से फरार, कमरे पर पड़ा मिला शव; सिर पर चोट के निशान     |     Himachal Two Youths Swept Away In Malana Khad One Body Found The Other Missing – Amar Ujala Hindi News Live     |     मुंबई इंडियंस ने अंक तालिका में टॉप पर किया कब्जा, दिलचस्प हुई प्लेऑफ की रेस     |     मोगा में चार नशा तस्कर गिरफ्तार, 250 ग्राम हेरोइन बरामद     |     Tweak PMLA, make hawala operators & angadias partners in probe: Law officer | India News     |     Bihar: Accused Arrested For Defrauding Rs 1.16 Crore By Creating A Fake Crypto Currency Company – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sp Mp Ramji Lal Suman Is In Aligarh Today – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chardham Yatra 2025 Keep Information Safe From Green Card To Trip Card Know All Important Information – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088