84 Year Old Rajyogini Mohini Didi Becomes The Chief Administrator Of Brahmakumari Institute – Rajasthan News
सिरोही ब्रह्माकुमारीज संस्थान की नई मुख्य प्रशासिका के रूप में 84 वर्षीय राजयोगिनी मोहिनी दीदी को दायित्व सौंपा गया है। वह ब्रह्माकुमारीज की छठी मुख्य प्रशासिका बनी हैं। इसके पूर्व वे बीते चार वर्षों से अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका का दायित्व संभालती आ रही थीं। रविवार को हुई मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।
