Transit of Saturn Horoscope Shani Rashifal : शनि समय-समय पर अपनी चाल बदलते रहते हैं, जिसके परिणाम 12 राशियों को झेलने पड़ते हैं। शनि के नक्षत्र परिवर्तन से शुभ और अशुभ दोनों ही प्रभाव देखने को मिलते हैं। अगले 2 महीने में शनि अपनी चाल बदलने वाले हैं। शनि देव ग्रहों में जज की भूमिका अदा करते हैं। इस समय शनि देव गुरु के नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, जो जल्द ही राहु के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। 26 दिसंबर तक शनि राहु के शतभिषा नक्षत्र में विराजने वाले हैं। शनि का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद ही लाभदायक माना जा रहा है। आइए जानते हैं राहु के नक्षत्र में शनि के गोचर से किन राशियों की लाइफ बदल सकती है-
मेष राशि
शतभिषा नक्षत्र में शनि का प्रवेश मेष राशि के लोगों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। व्यापार या कारोबार क्षेत्र में की गयी मेहनत रंग लाएगी। धन लाभ होने के योग भी नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा साथ ही परिवार के सदस्यों से मेल-जोल बढ़ेगा। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों को भी सफलता मिलेगी।
धनु राशि
शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से धनु राशि के जातकों को काफी लाभ मिलने वाला है। यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। इसलिए आप किसी भी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। वहीं, कारोबार में धन लाभ के आसार नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है साथ ही आर्थिक स्थितियां भी बेहतर होंगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ माना जा रहा है। इस राशि के लोगों को आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना है। व्यापार में सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों संग मधुर संबंध बनेंगे। कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिलेगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Comments are closed.