Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
गुरुग्राम बना दिल्ली-NCR का रियल एस्टेट किंग, कहां निवेश से हो सकता है दुगना फायदा? India left with ‘no friends’: Farooq Abdullah on Trump's 25% tariff; says US now closer to Pakistan | India News Bihar : तेज रफ्तार थार ने सड़क किनारे खड़े 4 लोगों को रौंदा, महिला की मौत, 3 घायल; खौफनाक मंजर CCTV में कैद Up: Power Companies Owe Rs 15569 Crore To Government Departments, Privatised Companies Owe Rs 8591 Crore - Amar Ujala Hindi News Live Heavy Rain In Uttarakhand Sdrf Rescued Three People Trapped In Strong Current Of River In Prem Nagar Dehradun - Amar Ujala Hindi News Live Mp News: Opposition Will Raise The Issue Of Forest Rights Of Tribals In The Assembly, 6 Bills Will Also Be Dis - Amar Ujala Hindi News Live Barmer News: Rape And Blackmail Accused Arrested From Gujarat, Had Been Harassing Woman With Obscene Video - Barmer News Cm Saini Distributed Housing Letters In Panchkula - Amar Ujala Hindi News Live Cbi Formed A Separate Team To Investigate The Evidence In Vimal Negi Death Case - Amar Ujala Hindi News Live National Bank Open 2025: विंबलडन 2025 की विनर इगा स्वियातेक के साथ हुआ उलटफेर, क्लारा टॉसन से मिली हार

8th Pay Commission: पिछले 7 वेतन आयोगों में क्या थीं प्रमुख सिफारिशें, कर्मचारियों को कौन से हुए बड़े फायदे?


वेतन आयोग

Photo:FILE वेतन आयोग

8th Pay Commission: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को आठवें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी। इससे केंद्र सरकार के लगभग 50 लाख कर्मचारियों और करीब 65 लाख पेंशनधारकों को लाभ होगा। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 8वां वेतन आयोग साल 2026 से लागू होगा। हालांकि, उन्होंने 8वां वेतन आयोग लागू करने की तारीख नहीं बताई। लेकिन, एक्सपर्ट्स का मानना है कि सरकार 1 जनवरी, 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू कर सकती है। अब तक सात वेतन आयोग गठित हो चुके हैं। उनका कार्यकाल और मुख्य सिफारिशें इस प्रकार हैं:

पहला वेतन आयोग (मई 1946 से मई 1947)

चेयरमैन: श्रीनिवास वरदाचार्य


भारत की आजादी के बाद वेतन संरचना को तर्कसंगत बनाने पर ध्यान दिया गया।

‘जीविका पारितोषिक’ की अवधारणा पेश।

न्यूनतम वेतन: 55 रुपये प्रति माह। अधिकतम वेतन: 2,000 रुपये प्रति माह।

लाभार्थी: लगभग 15 लाख कर्मचारी

दूसरा वेतन आयोग (अगस्त 1957 से अगस्त 1959)

अध्यक्ष: जगन्नाथ दास

अर्थव्यवस्था और जीवन-यापन की लागत को संतुलित करने पर ध्यान दिया गया।

न्यूनतम वेतन 80 रुपये प्रति माह की सिफारिश की गई समाजवादी प्रतिरूप को अपनाया गया।

लाभार्थी: लगभग 25 लाख कर्मचारी।

तीसरा वेतन आयोग (अप्रैल 1970 से मार्च 1973)

अध्यक्ष: रघुबीर दयाल

न्यूनतम वेतन 185 रुपये प्रति माह की सिफारिश की गई।

सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के बीच वेतन समानता पर जोर दिया गया।

वेतन संरचना में असमानताओं को दूर किया।

लाभार्थी: लगभग 30 लाख कर्मचारी।

चौथा वेतन आयोग (सितंबर, 1983 से दिसंबर, 1986)

चेयरमैन: पी. एन. सिंघल

न्यूनतम वेतन 750 रुपये प्रति माह की सिफारिश की गई।

सभी रैंक में वेतन में असमानताओं को कम करने पर ध्यान दिया गया।

प्रदर्शन से जुड़ी वेतन संरचना पेश की गई।

लाभार्थी: 35 लाख से अधिक कर्मचारी।

पांचवां वेतन आयोग (अप्रैल, 1994 से जनवरी, 1997)

चेयरमैन: न्यायमूर्ति एस. रत्नावेल पांडियन

न्यूनतम वेतन 2,550 रुपये प्रति माह की सिफारिश की गई।

वेतनमान की संख्या कम करने का सुझाव दिया।

सरकारी दफ्तर को आधुनिक बनाने पर ध्यान।

लाभार्थी: लगभग 40 लाख कर्मचारी 

छठा वेतन आयोग (अक्टूबर, 2006 से मार्च, 2008)

चेयरमैन: न्यायमूर्ति बी.एन. श्री कृष्ण

‘पे बैंड’ और ‘ग्रेड पे’ पेश किया गया

न्यूनतम वेतन: 7,000 प्रति माह। अधिकतम वेतन: 80,000 रुपये प्रति माह।

प्रदर्शन संबंधी प्रोत्साहन पर जोर।

लाभार्थी: लगभग 60 लाख कर्मचारी

सातवां वेतन आयोग (फरवरी, 2014 से नवंबर, 2016)

अध्यक्ष: न्यायमूर्ति ए के माथुर

न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये प्रति माह तक बढ़ाया गया। अधिकतम वेतन 2,50,000 रुपये प्रति माह।

ग्रेड पे सिस्टम की जगह नये पे मैट्रिक्स की सिफारिश की गई। भत्तों और कार्य-जीवन संतुलन पर ध्यान दिया गया।

लाभार्थी: एक करोड़ से अधिक (पेंशनधारक सहित)

Latest Business News





Source link

2252220cookie-check8th Pay Commission: पिछले 7 वेतन आयोगों में क्या थीं प्रमुख सिफारिशें, कर्मचारियों को कौन से हुए बड़े फायदे?
Artical

Comments are closed.

गुरुग्राम बना दिल्ली-NCR का रियल एस्टेट किंग, कहां निवेश से हो सकता है दुगना फायदा?     |     India left with ‘no friends’: Farooq Abdullah on Trump’s 25% tariff; says US now closer to Pakistan | India News     |     Bihar : तेज रफ्तार थार ने सड़क किनारे खड़े 4 लोगों को रौंदा, महिला की मौत, 3 घायल; खौफनाक मंजर CCTV में कैद     |     Up: Power Companies Owe Rs 15569 Crore To Government Departments, Privatised Companies Owe Rs 8591 Crore – Amar Ujala Hindi News Live     |     Heavy Rain In Uttarakhand Sdrf Rescued Three People Trapped In Strong Current Of River In Prem Nagar Dehradun – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp News: Opposition Will Raise The Issue Of Forest Rights Of Tribals In The Assembly, 6 Bills Will Also Be Dis – Amar Ujala Hindi News Live     |     Barmer News: Rape And Blackmail Accused Arrested From Gujarat, Had Been Harassing Woman With Obscene Video – Barmer News     |     Cm Saini Distributed Housing Letters In Panchkula – Amar Ujala Hindi News Live     |     Cbi Formed A Separate Team To Investigate The Evidence In Vimal Negi Death Case – Amar Ujala Hindi News Live     |     National Bank Open 2025: विंबलडन 2025 की विनर इगा स्वियातेक के साथ हुआ उलटफेर, क्लारा टॉसन से मिली हार     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088