Guru Rashifal Jupiter Horoscope : गुरु की चाल जातक के लिए शुभ हो तो सोया भाग्य भी चमक उठता है। ग्रहों के गुरु बृहस्पति इस वक्त शुक्र की राशि में बैठे हुए हैं। माना जा रहा है 12 सालों के बाद गुरु का गोचर वृषभ राशि में हुआ है। गुरु के शुक्र की राशि में विराजमान रहने से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है। अगले साल 2025 के मई महीने तक गुरु इस राशि में विराजने वाले हैं। आइए जानते हैं अगले 9 महीने तक गुरु की चाल से किन राशियों को प्रॉफिट हो सकता है-
अगले 268 दिन शनि की शुभ दृष्टि 4 राशियों पर, खुशियों से भर जाएगी झोली
सिंह राशि
गुरु का वृषभ राशि में गोचर करना सिंह राशि वालों आपके लिए बेहद ही लाभदायक साबित हो सकता है। व्यापार क्षेत्र में आपको विदेशी डील प्राप्त हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी। गुरु के शुभ प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधर जाएगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को वृषभ राशि में गुरु के गोचर से लाभ मिलेगा। आपके रुके हुए काम फिर से बनने लगेंगे। करियर में प्रमोशन पाने के लिए कई जरूरी टास्क मिल सकते हैं, जिन्हें आपको बखूबी निभाना होगा। समृद्धि का आगमन होगा। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिलेगा।
वृषभ राशि
धन और विवाह के कारक गुरु की एंट्री वृषभ राशि वालों की राशि में फायदेमंद मानी जा रही है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। खर्च भी बढ़ सकते हैं। इसलिए अपने बजट का ध्यान रखें। इस दौरान नए कार्य की शुरुआत शुभ रहेगी। वैवाहिक जीवन भी मधुर रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
Rashifal : 4 जुलाई को विष्णु जी कृपा से ये राशियां होंगी धनवान, खूब चमकेगा भाग्य

Comments are closed.