Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
BJP विधायक रामेश्वर शर्मा का तंज, कांग्रेस का सृजन हो रहा है या नेताओं का विसर्जन, हमारी शुभकामनायें हैं Gopalganj 8 Year Old Missing Boy Found Dead Mirganj Harpur News - Amar Ujala Hindi News Live Shahjahanpur Road Accident Young Man Took 500 Rupees And Told Them The Way To The Hospital - Amar Ujala Hindi News Live 'Post vacant for 2 LS terms': Congress chief Mallikarjun Kharge writes to PM Modi; presses for election of Lok Sabha Deputy Speaker | India News Delhi News: नाबालिग को मूल स्थान से हटाकर नई जगह का निवासी नहीं बनाया जा सकता Jabalpur News: माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली मेघा परमार पहुंचीं कोर्ट, एकलपीठ ने सरकार से मांगा जवाब, जानें Sirohi News: Sirohi Ranked Among Top 10 In Case Disposal On Sampark Portal, Collector Conducts Review Meeting - Rajasthan News Haryana: बाइक सवार दो युवकों ने एक साल के बच्चे का अपहरण करने का किया प्रयास, हिसार में बदमाशों का आतंक Himachal News: ऑनलाइन ठगी का आरोपी को बिहार से गिरफ्तार, कांगड़ा निवासी को इतने लाख का लगाया था चूना ENG vs WI: तीसरे टी-20 मैच के लिए इस फॉर्मूले से बनाएं अपनी ड्रीम 11 टीम, इन्हें बना सकते हैं कप्तान और उपकप्तान

Himachal News:सेब खरीदने नहीं पहुंचे नेपाल, भूटान और बांग्लादेश के खरीदार – Buyers From Nepal, Bhutan And Bangladesh Did Not Reach To Buy Apples


Buyers from Nepal, Bhutan and Bangladesh did not reach to buy apples

सेब सीजन हिमाचल
– फोटो : संवाद

विस्तार

इस साल नेपाल, भूटान और बांग्लादेश के खरीदार सेब खरीदने हिमाचल नहीं आ रहे। इसके चलते रेड गोल्डन सेब के दामों में गिरावट की आशंका है। आयात शुल्क में बढ़ोतरी और हिमाचल की मंडियों में पेटी में अधिकतम 24 किलो सेब की शर्त लागू होने के बाद खरीदार हिमाचल आने से परहेज कर रहे हैं। नेपाल, भूटान और बांग्लादेश के खरीदार अधिकतर रेड गोल्डन सेब खरीदते हैं। खासतौर पर 6 और 7 तहों वाली पेटी के लिए दिलचस्पी दिखाते हैं। इन देशों में छोटे आकार के सेब की अधिक डिमांड रहती है। रेड गोल्डन किस्म के बढ़िया क्वालिटी के सेब की भी इनके पास मांग रहती है। जिससे मंडियों में सेब को अच्छे दाम मिलते हैं।

नेपाल ने सेब पर आयात शुल्क बढ़ा दिया है। पहले एक ट्रक सेब पर जहां करीब 50 हजार टैक्स का खर्चा आता था, अब बढ़कर डेढ़ लाख हो गया है। कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाल स्थिति के कारण मल्टीएक्सल ट्रकों को प्रवेश नहीं मिलने से ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा बढ़ना भी इसका कारण माना जा रहा है। इसके अलावा इस साल हिमाचल में सेब की फसल कम है जिसके चलते नेपाल, भूटान और बांग्लादेश के खरीदार चंडीगढ़ और दिल्ली से ही सेब खरीद रहे हैं और आने वाले दिनों में कश्मीर के सेब की खरीद करेंगे। बीते साल तक जुलाई माह के अंत तक इन देशों के सौ से अधिक खरीदार मंडियों में पहुंच जाते थे लेकिन इस साल एक भी खरीदार नहीं आया है।

10 अगस्त के बाद खरीदारों के आने की उम्मीद : हेमिस

कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध निदेशक हेमिस नेगी ने बताया कि नेपाल, भूटान और बांग्लादेश से खरीदार अभी नहीं आएं हैं, उम्मीद है कि 10 अगस्त के बाद पहुंच जाएंगे। इन देशों के खरीदार छोटे आकार का सेब अधिक खरीदते हैं। अभी छोटा सेब कम मात्रा में मंडियों में पहुंच रहा है।

इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने और 24 किलो की शर्त समस्या : आढ़ती

हिमाचल प्रदेश आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश ठाकुर और सलाहकार नाहर सिंह चौधरी ने बताया कि इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने और 24 किलो की शर्त लगने से नेपाल, भूटान और बांग्लादेश के खरीदार हिमाचल न आकर चंडीगढ़ और दिल्ली में सेब खरीद कर रहे हैं। खरीदारों के न आने से रेड गोल्डन की कीमतों पर असर पड़ सकता है। बागवान भी बाहरी राज्यों की मंडियों में अपना सेब भेज रहे हैं।



Source link

1023820cookie-checkHimachal News:सेब खरीदने नहीं पहुंचे नेपाल, भूटान और बांग्लादेश के खरीदार – Buyers From Nepal, Bhutan And Bangladesh Did Not Reach To Buy Apples
Artical

Comments are closed.

BJP विधायक रामेश्वर शर्मा का तंज, कांग्रेस का सृजन हो रहा है या नेताओं का विसर्जन, हमारी शुभकामनायें हैं     |     Gopalganj 8 Year Old Missing Boy Found Dead Mirganj Harpur News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Shahjahanpur Road Accident Young Man Took 500 Rupees And Told Them The Way To The Hospital – Amar Ujala Hindi News Live     |     ‘Post vacant for 2 LS terms’: Congress chief Mallikarjun Kharge writes to PM Modi; presses for election of Lok Sabha Deputy Speaker | India News     |     Delhi News: नाबालिग को मूल स्थान से हटाकर नई जगह का निवासी नहीं बनाया जा सकता     |     Jabalpur News: माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली मेघा परमार पहुंचीं कोर्ट, एकलपीठ ने सरकार से मांगा जवाब, जानें     |     Sirohi News: Sirohi Ranked Among Top 10 In Case Disposal On Sampark Portal, Collector Conducts Review Meeting – Rajasthan News     |     Haryana: बाइक सवार दो युवकों ने एक साल के बच्चे का अपहरण करने का किया प्रयास, हिसार में बदमाशों का आतंक     |     Himachal News: ऑनलाइन ठगी का आरोपी को बिहार से गिरफ्तार, कांगड़ा निवासी को इतने लाख का लगाया था चूना     |     ENG vs WI: तीसरे टी-20 मैच के लिए इस फॉर्मूले से बनाएं अपनी ड्रीम 11 टीम, इन्हें बना सकते हैं कप्तान और उपकप्तान     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088