Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Personality Test: ड्रेसिंग सेंस खोलेगा व्यक्तित्व के गुण, सामने आएंगे दिल में छुपे राज Bihar News: ससुराल से लौटते वक्त पुल की रेलिंग से टकराई बाइक, एक की मौत; दो लोगों की हालत गंभीर वाराणसी में दर्दनाक हादसा: दीवार गिरने से किशोर समेत दो भाइयों की मौत, धान का पौधा लेकर खेत जा रहे थे दोनों Mango Truck Overturns On Rispana Bridge crowd Gathers To Collect Scattered Mangoes Dehradun News - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: आईपीयू के एमबीए डिजास्टर मैनेजमेंट में आवेदन 31 जुलाई तक An Old Man Died After Being Swept Away By A Sudden Flood In The River, His Body Was Found Ten Kilometers Away - Madhya Pradesh News Jhunjhunu: छात्र की हत्या के मामले में पांच साल बाद आया फैसला, आरोपी नाबालिग दोषी करार; आजीवन कारावास की सजा In Himachal, Home Stay Will Be Run In Flats And Not In Buildings Taken On Lease, State Government Has Made Rul - Amar Ujala Hindi News Live BJP’s Tarun Chugh meets Dalai Lama in Leh, renews spiritual freedom vow | India News ICC रैंकिंग में धाकड़ भारतीय बल्लेबाज की टॉप-10 में वापसी, इंग्लिश खिलाड़ी ने लगाई 19 स्थान की छलांग

सफेद मक्खन और बटर के बीच का अंतर | White butter vs yellow butter in hindi


white_vs_yellow_butter- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL
white_vs_yellow_butter

White butter vs yellow butter: बटर का नाम आते ही दिमाग में एक ही चीज आती, ब्रेड और बटर। सालों से ये हमारे क्विक नाश्ते का हिस्सा रहा है। हालांकि कभी हमने सोचा नहीं कि क्या इसे खाना हेल्दी है। दूसरा, कभी हमारे दिमाग में ये बात भी नहीं आई कि घर में बनने वाले सफेद मक्खन की तुलना में ये अच्छा है या खराब। इन तमाम बातों के बारे में जानना जरूरी है क्योंकि मक्खन से निकलने वाले तत्व आपके शरीर को जहां फायदा पहुंचा सकते हैं वहीं, नुकसानदेह भी साबित हो सकते हैं। तो, आइए आज सबसे पहले जानते हैं इन दोनों के बीच का अंतर और फिर जानेंगे क्या है इन दोनों में सबसे ज्यादा हेल्दी।

सफेद मक्खन और बटर के बीच का अंतर-Difference between makhan and butter In Hindi

1. सफेद मक्खन-White butter

सफेद मक्खन, बिलकुल नेचुरल है या कहें कि अनप्रोसेस्ड है यानी कि बिना मिलावट वाला। ये बिलकुल हेल्दी फैट है और इसका सेवन आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। इसे लोग अपने जोड़ों पर और स्किन पर भी लगाते हैं ताकि नमी बनी रहे और हड्डियों के बीच नमी की कमी न हो। इसके अलावा इस व्हाइट बटर से आप असली घी बनाकर लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।  बस, पीले मक्खन की तुलना में इनकी शेल्फ लाइफ कम होती है, लेकिन जब इसे फ्रीजर में रखा जाता है, तो यह लंबे समय तक चल सकता है।

butter

Image Source : SOCIAL

butter

इन 2 चीजों की कमी वाले लोग हमेशा रहते हैं Muscle Cramps से परेशान, करते हैं मांसपेशियों में दर्द की शिकायत

2. बटर या पीला मक्खन-Yellow butter

बटर या पीले मक्खन को लोग नमकीन मक्खन भी कहते हैं। इस मक्खन में फैट की मात्रा अधिक होने के कारण इसका रंग पीला होता है। साथ ही इसमें नमक मिलाया जाता है ताकि इसकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाए और यह लंबे समय तक चलता रहे। पीला मक्खन काफी प्रोसेस्ड होता है और इसमें ट्रांस फैट और कैलोरी की भी मात्रा ज्यादा होती है। अगर आप अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो पीला मक्खन शरीर में सोडियम के स्तर को बढ़ा सकता है, साथ ही हाई कोलेस्ट्रॉल वालों के लिए भी इसका सेवन फायदेमंद है।

नाश्ते में इन 3 तरीकों से शामिल करें Oats, डायबिटीज और वेट लॉस वालों के लिए भी है फायदेमंद

सफेद मक्खन बेहतर है या पीला-Is white butter better than yellow butter

अब ऊपर इन तमाम चीजों को पढ़कर आप समझ गए होंगे कि आपकी सेहत के लिए किस चीज का सेवन ज्यादा फायदेमंद है। फिर हम आपको बताते हैं कि सफेद मक्खन सेहत के लिए ज्यादा अच्छा है क्योंकि इसमें ओमेगा-3 है, विटामिन ए है और ई है। ये तमाम चीजें आंखों की सेहत के लिए, ब्रेन की सेहत के लिए और आपकी हड्डियों के लिए फायदेमंद है। बस तो ताजा बनाएं और ताजा खाएं। फ्रिज में रख रहे हैं तो 5 से 7 दिन में ही इस्तेमाल करके खत्म कर लें, उसके बाद फिर मक्खन बना लें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Features News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन





Source link

1029600cookie-checkसफेद मक्खन और बटर के बीच का अंतर | White butter vs yellow butter in hindi
Artical

Comments are closed.

Personality Test: ड्रेसिंग सेंस खोलेगा व्यक्तित्व के गुण, सामने आएंगे दिल में छुपे राज     |     Bihar News: ससुराल से लौटते वक्त पुल की रेलिंग से टकराई बाइक, एक की मौत; दो लोगों की हालत गंभीर     |     वाराणसी में दर्दनाक हादसा: दीवार गिरने से किशोर समेत दो भाइयों की मौत, धान का पौधा लेकर खेत जा रहे थे दोनों     |     Mango Truck Overturns On Rispana Bridge crowd Gathers To Collect Scattered Mangoes Dehradun News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: आईपीयू के एमबीए डिजास्टर मैनेजमेंट में आवेदन 31 जुलाई तक     |     An Old Man Died After Being Swept Away By A Sudden Flood In The River, His Body Was Found Ten Kilometers Away – Madhya Pradesh News     |     Jhunjhunu: छात्र की हत्या के मामले में पांच साल बाद आया फैसला, आरोपी नाबालिग दोषी करार; आजीवन कारावास की सजा     |     In Himachal, Home Stay Will Be Run In Flats And Not In Buildings Taken On Lease, State Government Has Made Rul – Amar Ujala Hindi News Live     |     BJP’s Tarun Chugh meets Dalai Lama in Leh, renews spiritual freedom vow | India News     |     ICC रैंकिंग में धाकड़ भारतीय बल्लेबाज की टॉप-10 में वापसी, इंग्लिश खिलाड़ी ने लगाई 19 स्थान की छलांग     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088