Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
पंजाब में पारा 43 पार: आसमान से बरसने लगी आग... नौ जिलों के लिए अलर्ट, 40 किमी की रफ्तार से लू की वॉर्निंग RBI का आम लोगों बड़ा तोहफा! रेपो रेट में फिर की गई 0.25% की कटौती, लोन का बोझ होगा कम Watch: Scuffle breaks out between lone AAP MLA and BJP leaders in J&K assembly | India News Bihar: खेल मंत्री ने गर्मी में बांटा कंबल, राजद ने कहा- मुख्यमंत्री ही नहीं, उनके सारे मंत्री भी नरभसा गए हैं! प्रयागराज में बड़ा हादसा: ट्रक से कुचलकर परिवार के तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत, बैक करते समय हुआ हादसा Temperature Dehradun Is Getting As Hot As Delhi-chandigarh Uttarakhand Weather News Updates - Amar Ujala Hindi News Live Shahdol News A Rapist Released From Jail Raped A 13 Year Old Student Again - Madhya Pradesh News Udaipur News: Accident Happened At Udaipur Airport, Five Workers Injured Due To Falling Of Iron Shuttering - Rajasthan News जींद जेल से विचाराधीन कैदी फरार: मंत्री ने दिए जांच के आदेश; लापरवाही पर सख्त रुख, अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट Now 146 Joa It Will Get Jobs In Boards And Corporations, The Selection Commission Has Sent The File To The Gov - Amar Ujala Hindi News Live

Anupamaa Spoiler alert vanraj will stop kavya from leaving home anupama will see pakhi dying in her dream | Anupamaa को दिखेगी पाखी की मौत! घर छोड़कर जा रही काव्या के सामने आएगा वनराज


Anupamaa, vanraj- India TV Hindi
Image Source : TWITTER
अनुपमा और वनराज।

‘अनुपमा’ बीते कई सालों से टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर रहने के साथ ही फैंस का सबसे पसंदीदा शो बना हुआ है। घर-घर में ये शो देखा जाता है। हर दिन फैंस को नए ट्विस्ट का इंतजार रहता है। फैंस अनुपमा और अनुज को हमेशा खुश और साथ देखने के लिए बेचैन रहते हैं। इन दिनों शो में एक के बाद एक कई धमाकेदार ट्विस्ट आ रहे हैं। काव्या की नाजायज औलाद का भी खुलासा हो गया है। वनराज इस बात से परेशान फिरता नजर आएगा। वहीं अनुपमा को मालती देवी का डर सताएगा। वहीं पाखी भी परेशान नजर आएगी। दूसरी ओर काव्या घर छोड़ने का फैसला करेगी।

देर रात अनुपमा से मिलकर वापस जाएगा वनराज

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि वनराज अनुपमा से रिक्वेस्ट करेगा कि वो अनुज से कुछ भी न बताए। वो कहेगा इस बात का लोगों को पता चलेगा तो मजाक उड़ाएंगे। इतना कहकर वो जा ही रहा होगा कि अनुपमा उससे कहेगी कि एक बार उसे कोई भी फैसला लेने से पहले काव्या के प्यार के बारे में भी सोचना चाहिए। वनराज वहां से जाएगा तभी अनुपमा को चक्कर आ जाएगा। इसके बाद अनुपमा के पास अनुज आएगा जो पूछेगा और अनुपमा कहेगी वो उसे बता नहीं सकती। अनुज उस बात को इग्नोर कर के अनुपमा को गोद में उठाकर घर के अंदर ले जाएगा। इसी बीच वनराज शाह हाउस पहुंचेगा, जहां काव्या उसका इंतजार करती रहेगी। 

काव्या पर भड़केगा वनराज
वनराज जैसे ही घर पहुंचेगा काव्या उसका हाथ पकड़कर रोकेगी, लेकिन वो उसकी बात सुनने से मना करेगा। काव्या उससे माफी मांगेगी, लेकिन वनराज माफ करने मना करेगा। वनराज कहेगा कि काव्या ने उसके साथ धोखा किया है। काव्या को वो खूब सुनाएगा और कहेगा कि उसे उसके कर्मों का फल मिल रहा है। उसने अपनी पत्नी को धोखा दिया, अब उसकी दूसरी पत्नी उसे धोखा दे रही है। वो कहेगा कि काव्या अनिरुद्ध से बिना प्यार के कैसे नीच हरकत कर सकती है। वो कहेगा कि काव्या ने उससे बहुत दिनों तक छिपाया, जिसके जवाब में वो कहेगा कि वो परिवार का मिलता प्यार देखकर नहीं बता पाई। वो परफेक्ट फैमिली चाहती थी। वो अपने बच्चे को वनराज का बच्चा कहेगी, जिसपर वनराज भड़क जाएगा और कहेगा कि वो उसका बच्चा नहीं है। 

अनुपमा को आएगा सपना
वनराज कहेगा कि अनुपमा का दिल बहुत बड़ा है, लेकिन फिर भी उसने मेरी बेवफाई बर्दाश्त नहीं की तो ऐसे में मैं भी नहीं कर सकता। वो कहेगा कि काव्या को माफ नहीं करेगा। इसी बीच पाखी अनुपमा के पास आकर कहेगी कि उसे उसकी जरूरत है। अनुपमा उससे पूछेगी कि क्या कोई बात है, लेकिन वो नहीं बताएगी और अनुपमा की गोद में सो जाएगी, तभी वहीं अनुज पहुंचेगा, दोनों को साथ में देखकर वहां से चला जाएगा। इसके बाद अनुपमा मालती देवी की चुनौतियों के बारे में सोचेगी। इसी बीच आंख लग जाएगी, तभी उसे पुराना सपना दोबारा याद आएगा। वो सपने में देखेगी कि पाखी का फोन नहीं लग रहा है। इसी बीच उसे अनुज सपने में नजर आएगा और रोते हुए कहेगा कि बुरी खबर है पाखी नहीं रही। यही सुनते ही उसकी नींद खुल जाएगी। उसकी चीख सुनकर अनुज उसे समझाएगा। 

काव्या को जाने  से रोकेगा वनराज
आगे आप देखेंगे कि अगली सुबह हो जाएगी, अनुपमा दिन की शुरुआत जल डालने से करेगी। पाखी भी उसके साथ पूजा करेगी। वो उसे देखकर इमोशनल हो जाएगी। वो भगवान से अपने परिवार की खुशी मांगेगी। वहीं शाह हाउस में काव्या अपना सामान बांध लेगी और घर छोड़कर जाने के लिए तैयार हो जाएगी। वनराज उसका हाथ पकड़कर उसे रोकेगा। वो कहेगा कि वो उसे सिर्फ अपने परिवार के लिए रोक रहा है। वो कहेगा कि सब खुश हैं और वो चली जाएगी तो उसे परिवार को वजह बतानी पड़ेगी, जो वो नहीं बताना चाहता है। इस पर काव्या कहेगी कि परिवार को उसके रवैये से पता चल ही जाएगा। काव्या जा ही रही होगी कि वनराज उससे बैग छीन लेगा और कहेगा कि किसे कब बताना है वो तय करेगा, ऐसे में वो घर से नहीं जा सकती। साथ ही वो कहेगा कि काव्या उससे कुछ भी उम्मीद न पाले। 

मालती देवी से होगा अनुपमा का सामना
वनराज से बा उसकी उदासी की वजह पूछेगी। वो कहेगा कि उसे डर लग रहा है कि कहीं परिवार की खुशी को किसी की नजर न लग जाए। बा कहेगी कि वो नजर उतारेगी और सब सही हो जाएगा। वहीं दूसरी तरफ छोटी अनुपमा को बताएगी कि रोमिल और बरखा ने उसे डांट दिया, जिस पर अनुपमा उसे समझाएगी। प्रीकेप में दिखाया जाएगा कि अनुपमा के बेटी छोटी के सामने अचानक से मालती देवी आ जाएगी। ठीक इसके बाद अनुपमा गुरुकुल पहुंचकर मालती देवी से भिड़ती नजर आएगी। अनुपमा मालती देवी की बोलती बंद करती नजर आने वाली है। 

ये भी पढ़ें: बिपाशा बसु ने रोते हुए सुनाई दर्दनाक दास्तान, बोलीं- मेरी बेटी के दिल में थे दो छेद, 3 महीने की उम्र में ही…!

दीपिका कक्कड़ ने बेटे के साथ मनाया पहला बर्थडे, पति शोएब ने दिया धमाकेदार सरप्राइज





Source link

1034170cookie-checkAnupamaa Spoiler alert vanraj will stop kavya from leaving home anupama will see pakhi dying in her dream | Anupamaa को दिखेगी पाखी की मौत! घर छोड़कर जा रही काव्या के सामने आएगा वनराज
Artical

Comments are closed.

पंजाब में पारा 43 पार: आसमान से बरसने लगी आग… नौ जिलों के लिए अलर्ट, 40 किमी की रफ्तार से लू की वॉर्निंग     |     RBI का आम लोगों बड़ा तोहफा! रेपो रेट में फिर की गई 0.25% की कटौती, लोन का बोझ होगा कम     |     Watch: Scuffle breaks out between lone AAP MLA and BJP leaders in J&K assembly | India News     |     Bihar: खेल मंत्री ने गर्मी में बांटा कंबल, राजद ने कहा- मुख्यमंत्री ही नहीं, उनके सारे मंत्री भी नरभसा गए हैं!     |     प्रयागराज में बड़ा हादसा: ट्रक से कुचलकर परिवार के तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत, बैक करते समय हुआ हादसा     |     Temperature Dehradun Is Getting As Hot As Delhi-chandigarh Uttarakhand Weather News Updates – Amar Ujala Hindi News Live     |     Shahdol News A Rapist Released From Jail Raped A 13 Year Old Student Again – Madhya Pradesh News     |     Udaipur News: Accident Happened At Udaipur Airport, Five Workers Injured Due To Falling Of Iron Shuttering – Rajasthan News     |     जींद जेल से विचाराधीन कैदी फरार: मंत्री ने दिए जांच के आदेश; लापरवाही पर सख्त रुख, अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट     |     Now 146 Joa It Will Get Jobs In Boards And Corporations, The Selection Commission Has Sent The File To The Gov – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088