Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
पाकिस्तान एयर स्पेस पर बैन के बाद बढ़ सकता है फ्लाइट का किराया, उड़ान का समय बढ़ा, एयर इंडिया-इंडिगो पर असर Moga Police Launched Operation Caso Against Drug Smugglers - Amar Ujala Hindi News Live BPSC Exam: कल से शुरू होगी 70वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा, पटना के इस केंद्र पर हुई थी रद्द UP Board : आज घोषित होगा 10वीं-12वीं का परीक्षा परिणाम, रिकॉर्ड 22 दिनों में तैयार हुआ रिजल्ट; सीतापुर पर नजर Uttarakhand Weather: पर्वतीय इलाकों में बदला रहेगा मौसम, मैदान में चढ़ेगा पारा, गर्म हवाएं करेंगी परेशान Thursday Was Full Of Accidents In Sagar: 5 Killed And 2 Injured In Two Separate Accidents - Madhya Pradesh News Ashok Gehlot Calls Mahesh Joshi's Arrest 'emotional Abuse' - Amar Ujala Hindi News Live Cm Sukhvinder Sukhu Said Border Tourism Will Be Promoted In The State With The Help Of Itbp - Amar Ujala Hindi News Live - Himachal:सीएम सुक्खू बोले ICC टूर्नामेंट में भी नहीं होगा भारत और पाकिस्तान का मुकाबला, BCCI ने उठाया बड़ा कदम? पहलगाम आतंकी हमले पर कविता सुनाकर मुश्किल में फंसा बिग बॉस विनर, लोगों ने जमकर काटा बवाल, बोले- 'जल्दी हटा लो...'

Dr. Yogesh Chandra Paul Was Murdered In Delhi – Amar Ujala Hindi News Live


Dr. Yogesh Chandra Paul was murdered in Delhi

Crime Demo
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


निजामुद़्दीन के पॉश इलाके जंगपुरा में लूटपाट के लिए सीनियर डॉक्टर की शुक्रवार दोपहर को हत्या कर दी गई। वारदात के समय डॉ. योगेश चंद्र पॉल (63) घर में अकेले थे। घर में घुसे बदमाशों ने उन्हें कुर्सी से बांध दिया और फिर गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। बदमाशों ने कुर्सी से बंधे उनके शव को रसोई में छोड़ दिया। बदमाशों ने घर में मौजूद कुत्तों को बाथरूम में बंद कर दिया। 

इसके बाद बदमाश ने पूरे घर को खंगाला। आशंका है कि बदमाश घर से लाखों की ज्वेलरी व नकदी ले गए हैं। दिल्ली सरकार में कार्यरत उनकी पत्नी डॉक्टर नीना शाम को ड्यूटी से घर लौटीं तब इस वारदात का खुलासा हुआ। चारों बदमाश सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। जिले की छह से ज्यादा टीमें बदमाशों की तलाश कर रही हैं। हालांकि देर रात तक बदमाशों को कोई सुराग हाथ नहीं लगा था।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि डॉक्टर योगेश चंद्र पॉल अपने परिवार के साथ जंगपुरा के सी-14 के अपर ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे। डाक्टर पॉल पीडियाट्रिक डॉक्टर थे और जंगपुरा में अपना क्लीनिक चलाते थे। वह गोल्ड मेडेलिस्ट थे। परिवार में पत्नी नीना पॉल और दो बच्चे शामिल हैं। पत्नी नीना डॉक्टर है और दिल्ली सरकार के अस्पताल में कार्यरत हैं। जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पत्नी डॉ. नीना घर लौटीं तो उन्होंने डॉक्टर पॉल का शव रसोई में पाया और घर का सामान बिखरा हुआ था। 

डॉ. नीना ने शुक्रवार शाम करीब 6.50 बजे पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद हजरत निजामुद्दीन थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस टीम ने डॉक्टर पॉल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है। पुलिस ने नीना पॉल के बयान पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए बदमाश

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वारदात करने चार बदमाश आए थे। तीन बदमाश वारदात करने अंदर घुसे थे और एक बदमाश बाहर खड़े होकर निगरानी करता रहा। तीन बदमाश जब वारदात कर घर से बाहर निकल रहे हैं, उस समय वह सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। जो बदमाश बाहर रूका था वह घूमता हुआ सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों को चेहरा स्पष्ट रूप से नहीं दिखाई दे रहा हे। ऐसे में पुलिस और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

किसी जानकार का हाथ होने की आशंका

डॉक्टर पॉल निजामुद्दीन में ही अपना क्लीनिक चलाते थे। वह दोपहर दो बजे घर आराम करने आते थे और चार बजे फिर घर चले जाते थे। ऐसे में वह दोपहर में घर में अकेले होते हैं। यह बात उनके करीबी लोगों को पता हो सकती है। ऐसे में पुलिस अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि वारदात को उनके करीबी ने अंजाम दिया है। आरोपी अपने लोगों को डॉक्टर के पास उन्हें मरीज बनाकर लेकर गया होगा। आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया और फिर फरार हो गए।

कुत्तों को बाथरूम में बंद कर गए आरोपी

पुलिस सूत्रों ने बताया कि डॉक्टर पॉल के घर में दो कुत्ते मौजूद हैं। आरोपियों ने दोनों कुत्तों को वारदात से पहले बाथरूम में बंद कर दिया था। आरोपियों ने कुत्तों को बंद कर डॉक्टर पॉल को कुर्सी से बांध दिया था और फिर उनका गला घोंट कर उनकी हत्या की। आरोपियों ने हत्या के बाद उन्हें घर की रसोई में छोड़ दिया। इसके बाद वह लूटपाट कर फरार हो गए।



Source link

1047960cookie-checkDr. Yogesh Chandra Paul Was Murdered In Delhi – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

पाकिस्तान एयर स्पेस पर बैन के बाद बढ़ सकता है फ्लाइट का किराया, उड़ान का समय बढ़ा, एयर इंडिया-इंडिगो पर असर     |     Moga Police Launched Operation Caso Against Drug Smugglers – Amar Ujala Hindi News Live     |     BPSC Exam: कल से शुरू होगी 70वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा, पटना के इस केंद्र पर हुई थी रद्द     |     UP Board : आज घोषित होगा 10वीं-12वीं का परीक्षा परिणाम, रिकॉर्ड 22 दिनों में तैयार हुआ रिजल्ट; सीतापुर पर नजर     |     Uttarakhand Weather: पर्वतीय इलाकों में बदला रहेगा मौसम, मैदान में चढ़ेगा पारा, गर्म हवाएं करेंगी परेशान     |     Thursday Was Full Of Accidents In Sagar: 5 Killed And 2 Injured In Two Separate Accidents – Madhya Pradesh News     |     Ashok Gehlot Calls Mahesh Joshi’s Arrest ’emotional Abuse’ – Amar Ujala Hindi News Live     |     Cm Sukhvinder Sukhu Said Border Tourism Will Be Promoted In The State With The Help Of Itbp – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal:सीएम सुक्खू बोले     |     ICC टूर्नामेंट में भी नहीं होगा भारत और पाकिस्तान का मुकाबला, BCCI ने उठाया बड़ा कदम?     |     पहलगाम आतंकी हमले पर कविता सुनाकर मुश्किल में फंसा बिग बॉस विनर, लोगों ने जमकर काटा बवाल, बोले- ‘जल्दी हटा लो…’     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088