Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Delhi News: हत्या व दुष्कर्म में फरार बदमाश 17 साल बाद गिरफ्तारर Damoh News: नेशनल हाईवे को मंजूरी, पहले फेज में दमोह से जबेरा तक बनेगी 45 किमी लंबी सड़क, टेंडर प्रक्रिया पूरी Udaipur News: उदयपुर में 10 हजार का इनामी हार्डकोर अपराधी गिरफ्तार, महिला के वेश धरकर घूम रहा था 'लगता है...अब हम ही छुड़ाएंगे', भारत-पाक तनाव के बीच, बॉलीवुड के फेमस एक्टर ने लिए इमरान खान के मजे 50MP सेल्फी कैमरा वाले Motorola Edge 50 Pro की कीमत धड़ाम, Flipkart में हुआ बड़ा Price cut अमेरिका के साथ ट्रेड डील करते समय सावधानी बरते भारत, कमर्शियल खरीदारी का बना सकता है दबाव, GTRI ने दिया सुझाव बिजली कंपनी का EE निकला करोड़पति, EOW के छापे में अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा Bihar While Chasing Liquor Mafia In Bhojpur Vehicle Of Excise Department Met With An Accident Constable Died - Amar Ujala Hindi News Live रायबरेली: रेल की पटरियों के किनारे लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, पौन घंटे ठप रहा यातायात India Pakistan Tension: बदरीनाथ धाम में हवन; सेना के जवानों और पीएम मोदी के लिए हुई विशेष पूजा-अर्चना

ईरान का चाबहार बंदरगाह 10 वर्षों के लिए भारत का हुआ, समझें क्या हैं इसके मायने?


Charbahar Port - India TV Paisa

Photo:PTI चाबहार बंदरगाह

कारोबारी जगत में भारत को बड़ी सफलता मिली है। भारत को ईरान का चाबहार बंदरगाह परिचालन करने के लिए मिल गया है। भारत अगले 10 वर्षों के लिए इस बंरदगाह को चलाएगा। यह पहला मौका है जब भारत विदेश में स्थित किसी बंदरगाह का प्रबंधन अपने हाथ में लेगा। चाबहार बंदरगाह ईरान के दक्षिणी तट पर सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में स्थित है। इस बंदरगाह को भारत और ईरान मिलकर विकसित कर रहे हैं।

‘एक्स’ के जरिये दी गई जानकारी

ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर की गई पोस्ट में यह जानकारी दी। बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल की उपस्थिति में इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड और ईरान के पोर्ट्स एंड मेरिटाइम ऑर्गनाइजेशन ने अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर सोनोवाल ने कहा, “इस अनुबंध पर हस्ताक्षर के साथ हमने चाबहार में भारत की दीर्घकालिक भागीदारी की नींव रखी है। इस अनुबंध से चाबहार बंदरगाह की व्यवहार्यता और दृश्यता पर कई गुना प्रभाव पड़ेगा।” 

सोनोवाल ने कहा कि चाबहार न केवल भारत का निकटतम ईरानी बंदरगाह है बल्कि समुद्री परिवहन की दृष्टि से भी यह एक शानदार बंदरगाह है। उन्होंने ईरान के बंदरगाह मंत्री के साथ बैठक भी की। भारत क्षेत्रीय व्यापार खासकर अफगानिस्तान से संपर्क बढ़ाने के लिए चाबहार बंदरगाह परियोजना पर जोर दे रहा है। यह बंदरगाह ‘अंतरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारा’ (आईएनएसटीसी) परियोजना के एक प्रमुख केंद्र के तौर पर पेश किया गया है। 

100 करोड़ रुपये आवंटित किए 

आईएनएसटीसी परियोजना भारत, ईरान, अफगानिस्तान, आर्मेनिया, अजरबैजान, रूस, मध्य एशिया और यूरोप के बीच माल-ढुलाई के लिए 7,200 किलोमीटर लंबी एक बहुस्तरीय परिवहन परियोजना है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने ईरान के साथ संपर्क परियोजनाओं पर भारत की अहमियत को रेखांकित करते हुए 2024-25 के लिए चाबहार बंदरगाह के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए थे।

Latest Business News





Source link

1051550cookie-checkईरान का चाबहार बंदरगाह 10 वर्षों के लिए भारत का हुआ, समझें क्या हैं इसके मायने?
Artical

Comments are closed.

Delhi News: हत्या व दुष्कर्म में फरार बदमाश 17 साल बाद गिरफ्तारर     |     Damoh News: नेशनल हाईवे को मंजूरी, पहले फेज में दमोह से जबेरा तक बनेगी 45 किमी लंबी सड़क, टेंडर प्रक्रिया पूरी     |     Udaipur News: उदयपुर में 10 हजार का इनामी हार्डकोर अपराधी गिरफ्तार, महिला के वेश धरकर घूम रहा था     |     ‘लगता है…अब हम ही छुड़ाएंगे’, भारत-पाक तनाव के बीच, बॉलीवुड के फेमस एक्टर ने लिए इमरान खान के मजे     |     50MP सेल्फी कैमरा वाले Motorola Edge 50 Pro की कीमत धड़ाम, Flipkart में हुआ बड़ा Price cut     |     अमेरिका के साथ ट्रेड डील करते समय सावधानी बरते भारत, कमर्शियल खरीदारी का बना सकता है दबाव, GTRI ने दिया सुझाव     |     बिजली कंपनी का EE निकला करोड़पति, EOW के छापे में अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा     |     Bihar While Chasing Liquor Mafia In Bhojpur Vehicle Of Excise Department Met With An Accident Constable Died – Amar Ujala Hindi News Live     |     रायबरेली: रेल की पटरियों के किनारे लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, पौन घंटे ठप रहा यातायात     |     India Pakistan Tension: बदरीनाथ धाम में हवन; सेना के जवानों और पीएम मोदी के लिए हुई विशेष पूजा-अर्चना     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088