Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Lamborghini runs over several workers in Noida | India News Bettiah: Girl Student Failed In Matriculation Committed Suicide By Hanging Herself, Frustrated With Low Marks - Bihar News Earthquake In Bangkok: Gupta Family Of Saharanpur Told That They Saw With Their Eyes, Building Was Fallling - Amar Ujala Hindi News Live Kedarnath Yatra 2025: 15000 Devotees Will Be Able To Stay Overnight In Kedarnath Halts Arrangements - Amar Ujala Hindi News Live Ratlam News: Kanvalka Mata Changes Her Form Three Times In The Pandava Period Temple Of Ratlam - Amar Ujala Hindi News Live Bjp Minority Front Distributed 'saugat E Modi' Kit To Poor Families Before Eid - Ajmer News Himachal Pradesh: जहां नहीं मिलता था पीने का पानी, अब वहां चल रहा अटूट लंगर; कहानी बाबा कमलाहिया मंदिर की फाफ डु प्लेसिस बने धोनी-द्रविड़ के स्पेशल क्लब का हिस्सा, IPL में 40 की उम्र में ये कमाल करने वाले बने 5वें खिलाड़ी Eid-ul-Fitr 2025 Wishes: इन शायरियों के साथ अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ईद की मुबारकबाद सीमेंट के बाद अब इस कारोबारी सेक्टर में भिड़ेंगे अदाणी, बिड़ला, 80,000 करोड़ का है मार्केट

Former Governor Kamla Beniwal Passes Away In Jaipur Hindi News – Amar Ujala Hindi News Live


Former Governor Kamla Beniwal passes away in Jaipur Hindi news

कमला बेनीवाल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कांग्रेस की जाट राजनीति का चेहरा रहीं कमला बेनीवाल भी उपचुनावों से ही निकलीं। उन्होंने 1954 में आमेर विधानसभा सीट से उपचुनाव जीता। इसके बाद वे राजस्थान की उपमुख्यमंत्री से लेकर गुजरात और मिजोरम की राज्यपाल तक बनीं। साल 2003 में कमला बेनीवाल उपमुख्यमंत्री बनी। बतौर मंत्री बेनीवाल के बाद  गृह, चिकित्सा और स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विभाग रहे। अशोक गहलोत सरकार में भी वे राजस्व मंत्री रहीं।  

पार्टी में विभिन्न पदों पर भी रही

1977 के चुनावों के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव, राजस्थान कांग्रेस कार्यकारी समिति के सदस्य, राजस्थान महिला कांग्रेस के अध्यक्ष, राजस्थान प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य व बाद में चुनाव अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

त्रिपुरा, गुजरात व मिजोरम की रह चुकी है राज्यपाल

डॉ. कमला को 2009 में त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वह पूर्वोत्तर भारत के किसी भी राज्य की पहली महिला राज्यपाल थीं। एक महीने बाद, उन्हें 27 नवंबर 2009 को गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने चार साल से अधिक समय तक सेवा की। 6 जुलाई 2014 को उनका तबादला मिजोरम के राज्यपाल पद पर कर दिया गया। सिंचाई मंत्री के रूप में उन्होंने राजस्थान में लगभग 48,000 जल संचयन संयंत्रों के जिला कार्यक्रम बनाने का कार्य पूरा किया। जयपुर में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। उन्होंने जयपुर में एक संस्कृत विश्वविद्यालय भी स्थापित किया है। लगभग 20 वर्षों तक विभिन्न रैंकों में भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ में राजस्थान इकाई के प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया है। 1994 – 95 में इफको द्वारा प्रदत्त भारत का सर्वश्रेष्ठ सहकारी पुरस्कार दिया गया।

उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी ने जताया दुख

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राज्यपाल और राजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. कमला बेनीवाल के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उपराष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “त्रिपुरा, गुजरात और मिजोरम की पूर्व राज्यपाल और राजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. कमला बेनीवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं। वह एक बुद्धिमान प्रशासक और अनुभवी नेता होने के साथ महिला सशक्तिकरण का प्रतीक थीं। दृढ़ता के साथ उनकी सादगी ने उन्हें कई प्रशंसक दिए।

वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी एक एक्स पोस्ट में दुख व्यक्त करते हुए कहा कि “डॉ. कमला बेनीवाल जी के निधन से दुःख हुआ। राजस्थान में उनका लंबा राजनीतिक करियर रहा, जहां उन्होंने लगन से लोगों की सेवा की। जब वह गुजरात की राज्यपाल थीं और मैं मुख्यमंत्री था, तब मेरी उनके साथ अनगिनत बातचीत हुई थीं। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।”



Source link

1057870cookie-checkFormer Governor Kamla Beniwal Passes Away In Jaipur Hindi News – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Lamborghini runs over several workers in Noida | India News     |     Bettiah: Girl Student Failed In Matriculation Committed Suicide By Hanging Herself, Frustrated With Low Marks – Bihar News     |     Earthquake In Bangkok: Gupta Family Of Saharanpur Told That They Saw With Their Eyes, Building Was Fallling – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kedarnath Yatra 2025: 15000 Devotees Will Be Able To Stay Overnight In Kedarnath Halts Arrangements – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ratlam News: Kanvalka Mata Changes Her Form Three Times In The Pandava Period Temple Of Ratlam – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bjp Minority Front Distributed ‘saugat E Modi’ Kit To Poor Families Before Eid – Ajmer News     |     Himachal Pradesh: जहां नहीं मिलता था पीने का पानी, अब वहां चल रहा अटूट लंगर; कहानी बाबा कमलाहिया मंदिर की     |     फाफ डु प्लेसिस बने धोनी-द्रविड़ के स्पेशल क्लब का हिस्सा, IPL में 40 की उम्र में ये कमाल करने वाले बने 5वें खिलाड़ी     |     Eid-ul-Fitr 2025 Wishes: इन शायरियों के साथ अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ईद की मुबारकबाद     |     सीमेंट के बाद अब इस कारोबारी सेक्टर में भिड़ेंगे अदाणी, बिड़ला, 80,000 करोड़ का है मार्केट     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088