Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

iPhone के लाखों यूजर्स की बढ़ी टेंशन, इस नए बग की वजह से डिलीट हुए फोटो आए वापस


iOS 17.5 Update- India TV Hindi

Image Source : FILE
iOS 17.5 Update

Apple ने हाल ही में iOS 17.5 अपडेट अपने लाखों iPhone यूजर्स के लिए रोल आउट किया था। इस अपडेट के आने के बाद डिवाइस की सिक्योरिटी पहले से बेहतर हुई है। साथ ही, यूजर्स को कई नए फीचर्स भी iPhone में मिले हैं। हालांकि, इन नए फीचर्स के अलावा कई यूजर्स को एक बग का सामना करना पड़ रहा है। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर iOS 17.5 अपडेट के बाद आए बग को रिपोर्ट किया है। यूजर्स को अपने iPhone में सालों पुराने डिलीट हुए फोटो दिखने लगे हैं।

डिलीट हुए फोटो आए वापस

Macrumors की रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल आईफोन यूजर्स को 2021 से अब तक के डिलीट हुए फोटो Recently Uploaded फोटो में दिखने लगे हैं। यूजर्स ने बताया कि जब उन्होंने नए iOS 17.5 के साथ अपने iPhone को अपडेट किया उन्हें iCloud Photos में पुराने डिलीट हुए फोटो दिखाई देने लगे। एक यूजर ने Reddit पर बताया कि उसके गैलरी में 2010 के चार फोटो फिर से दिखने लगे हैं, जिसे कई बार उसने डिलीट कर दिया था।

हालांकि, यह दिक्कत किसी एक iPhone यूजर की नहीं है। कई यूजर्स के iPhone में यह दिक्कत सामने आई है। उनके पुराने डिलीट हुए फोटो दोबारा गैलरी में वापस आ गए हैं। हालांकि, Apple ने यूजर्स के iPhone में आई इस दिक्कत के बारे में फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है।

Apple iCloud की यह है पॉलिसी

एप्पल iCloud में डिलीट किए गए फोटो को मैनेज करने का एक स्टैंडर्ड प्रोसेस है। कई भी डिलीट किया गया फोटो iCloud के Recently Deleted सेक्शन में 30 दिनों के लिए रहता है। तब तक यूजर उस फोटो को चाहें तो दोबारा रिकवर करके अपनी गैलरी में वापस ला सकते हैं। हालांकि, यूजर्स को iOS 17.5 अपडेट के बाद 30 दिन से ज्यादा पुराने फोटो इसमें दिखने लगे हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि iOS 17.5 अपडेट की फाइल में कोई बग है, जिसकी वजह से लोकल डिवाइस और iCloud Photos को सिंक करने में समस्या आ रही है, जिसकी वजह से यूजर्स को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले भी iOS 17.3 में फोटो सिंक में आए बग को Apple ने फिक्स किया था। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि iCloud में फिर से वैसा ही कोई बग आ गया है।

 





Source link

1062350cookie-checkiPhone के लाखों यूजर्स की बढ़ी टेंशन, इस नए बग की वजह से डिलीट हुए फोटो आए वापस
Artical

Comments are closed.

Delhi News: नकली पासपोर्ट बनवाने में शामिल धोखेबाज एजेंट गिरफ्तार     |     Indore News: Khajrana Ganesh Temple To Get 6 Kg Gold Crown And New Silver Interior – Amar Ujala Hindi News Live     |     Airport Authority Issued Second Tender Of Rs 385 Crore For Kota Airport – Kota News     |     WCL 2025: शिखर धवन नहीं खेलेंगे पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबला, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला     |     अपने अब्बा की मैय्यत पर नहीं गया था ये दिग्गज एक्टर, फिर कब्र पर पहुंचा, बैठकर घंटों करता रहा बातें     |     SpiceJet flight cancelled after delay and sunset restriction at Darbhanga Airport     |     India-Pak clash at Legends Championship called off after Indian players withdraw     |     NCP leader Deepak Mankar urges Centre to include blood group on Aadhaar card     |     Trump admin requests release of grand jury records sans Justice Department files in Epstein case     |     5 ‘shooters’ arrested in Kolkata for Patna gangster hospital killing | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088