Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Hundreds cross Ganga to flee Murshidabad violence in Bengal | India News Bihar News: Former Mla Bima Bharti Received Death Threat News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Fourth Class Student Drowned In A Pond After Slipping - Amar Ujala Hindi News Live Indore News: दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी सौगात, नई सुपरफास्ट ट्रेन आज से शुरू, यहां पढ़ें रूट और टाइमिंग Maharashtra Updates Mumbai Water Tanker Strike Bmc Nagpur Pune Education Politics Crime And Other Hindi News - Amar Ujala Hindi News Live Rajasthan: To Manage Its Vote Bank, Mamata Government Left Bengal To Burn, Said Union Minister Shekhawat - Amar Ujala Hindi News Live DC vs MI: दिल्ली को घर में मिली सीजन की पहली हार, मुंबई ने 12 रनों से दर्ज की जीत अक्षरा सिंह ने भोजपुरी फिल्मों के बजट का किया खुलासा, बताई कहां रह गई कमियां Bihar News: Haryana Cm Nayab Singh Saini Statement Bihar Election 2025 Bhim Samvad Jdu Party Nitish Kumar - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar Election 2025 :सम्राट चौधरी को देखकर नायब सैनी बोले Hathras News: पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख हड़पे, रिपोर्ट दर्ज

अमेरिका ने साफ किया रुख, हेलीकॉप्टर हादसे की जांच में नहीं करेगा ईरान की मदद


अमेरिका - India TV Hindi

Image Source : AP (FILE)
अमेरिका

वाशिंगटन: ईरान की सरकार ने उस हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच के लिए अमेरिका से मदद का आग्रह किया है, जिसमें राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री तथा छह अन्य की मौत हुई है, लेकिन अमेरिका ‘लॉजिस्टिक’ (साजो-सामान) कारणों से सहायता नहीं करेगा। यह जानकारी अमेरिका के एक वरिष्ठ राजनयिक ने दी है। रईसी और विदेश मंत्री आमिर-अब्दुल्लाहियन और छह अन्य जिस हेलीकॉप्टर में सवार थे, वह कोहरे के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और ये सभी सोमवार को मृत मिले थे। रईसी को 85 वर्षीय ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के उत्तराधिकारी की दौड़ में अग्रणी उम्मीदवारों में से एक माना जाता था। 

इस वजह ने नहीं की जा रही मदद

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर से सोमवार को जब प्रेस वार्ता में ईरानी सरकार की ओर से मदद का आग्रह किए जाने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका इस तरह की स्थितियों में विदेशी सरकारों से आग्रह आने पर मदद करता है, लेकिन अमेरिका उसकी किसी भी तरह की मदद कर पाने में सक्षम नहीं है। मिलर ने पत्रकारों से कहा कि काफी हद तक ‘लॉजिस्टिक’ कारणों के चलते ईरान की मदद नहीं की जा रही है।

अमेरिका ने जताया शोक 

एक सवाल के जवाब में मैथ्यू मिलर कहा कि अमेरिका ने रईसी के निधन पर आधिकारिक तौर पर शोक जताया है और ईरानी नेता की मृत्यु को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक मौन कार्यक्रम में भी शिरकत की। प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका इसे लेकर बहुत स्पष्ट है कि रईसी चार दशक तक ईरानी लोगों का दमन करने में शामिल रहे, लेकिन वह (अमेरिका) हेलीकॉप्टर दुर्घटना जैसे हादसे में किसी की भी मौत पर अफसोस जताता है। मिलर ने कहा कि ईरान में न्यायाधीश और राष्ट्रपति के तौर पर रईसी का रिकॉर्ड नहीं बदला है और “यह तथ्य भी नहीं बदला है कि उनके हाथ खून से सने थे।” (भाषा)

यह भी पढ़ें: 

बोको हराम के चंगुल से मुक्त कराए गए सैकड़ों बंधक, जानें महिलाओं के साथ क्या करता है ये आतंकी संगठन

पैगंबर मोहम्मद से था इब्राहिम रईसी का संबंध, इसलिए…

 

Latest World News





Source link

1079780cookie-checkअमेरिका ने साफ किया रुख, हेलीकॉप्टर हादसे की जांच में नहीं करेगा ईरान की मदद
Artical

Comments are closed.

Hundreds cross Ganga to flee Murshidabad violence in Bengal | India News     |     Bihar News: Former Mla Bima Bharti Received Death Threat News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Fourth Class Student Drowned In A Pond After Slipping – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore News: दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी सौगात, नई सुपरफास्ट ट्रेन आज से शुरू, यहां पढ़ें रूट और टाइमिंग     |     Maharashtra Updates Mumbai Water Tanker Strike Bmc Nagpur Pune Education Politics Crime And Other Hindi News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan: To Manage Its Vote Bank, Mamata Government Left Bengal To Burn, Said Union Minister Shekhawat – Amar Ujala Hindi News Live     |     DC vs MI: दिल्ली को घर में मिली सीजन की पहली हार, मुंबई ने 12 रनों से दर्ज की जीत     |     अक्षरा सिंह ने भोजपुरी फिल्मों के बजट का किया खुलासा, बताई कहां रह गई कमियां     |     Bihar News: Haryana Cm Nayab Singh Saini Statement Bihar Election 2025 Bhim Samvad Jdu Party Nitish Kumar – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar Election 2025 :सम्राट चौधरी को देखकर नायब सैनी बोले     |     Hathras News: पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख हड़पे, रिपोर्ट दर्ज     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088