Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Top US scientist of Indian-origin quits after DOGE hatchet slashes science Third Railway Line Being Built In Gorakhpur Trains Route Running From Bihar Changed Rescheduled Cancelled - Amar Ujala Hindi News Live Pahalgam Attack Is Conspiracy To Create Riots Says Ulema Of Bareilly Markaz - Amar Ujala Hindi News Live - Up:'पहलगाम हमला हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने की सोची समझी साजिश', बरेली मरकज के उलमा बोले Pahalgam Terror Attack Lieutenant Vinay Narwal Ashes Immersed In Haridwar Ganga Father And Brother Crying - Amar Ujala Hindi News Live Pahalgam Terror Attack: Pandhurna's Madan Family Left Just 16 Minutes Ago - Madhya Pradesh News Bharatpur News: Govt School Teacher Tied To Pole And Beaten Up, Accused Of Doing Obscene Acts With Woman - Amar Ujala Hindi News Live झज्जर के अग्निवीर की जम्मू में मौत: प्रैक्टिस के दौरान लगी गोली, अविवाहित था नवीन जाखड़; बड़ा भाई भी आर्मी में क्या रात में तवा धोना शुभ? या फिर यह है अशुभ? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र! Pahalgam Terror Attack Former Soldiers Ready To March To Kashmir Muslim Community Burns Effigy Of Pakistan - Amar Ujala Hindi News Live CSK vs SRH Dream11 Prediction: नूर अहमद या अभिषेक शर्मा किसे बनाएं कप्तान, टीम में दें इन 11 प्लेयर्स को जगह

How Pune Porsche crash Case accused 17 year old minor father tried to evade Pune Police by 4 cities 2 cars and new SIM card


ऐप पर पढ़ें

Pune Porsche crash Case:  पुणे पुलिस ने कल्याणीनगर इलाके में रविवार तड़के पोर्श कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत के मामले में कार चला रहे नाबालिग के रियल एस्टेट कारोबारी पिता विशाल अग्रवाल को आखिरकार गिरफ्तार कर ही लिया। लेकिन उससे पहले अग्रवाल ने पुलिस को खूब छकाया। अग्रवाल को आज सुबह महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने किशोर को शराब परोसने के लिए दो होटल के तीन अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना जिस पोर्श कार से हुई, उसे कथित तौर पर 17 वर्षीय किशोर चला रहा था और रविवार तड़के उसने कल्याणी नगर में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मार दी थी जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि किशोर ने घटना के समय शराब पी रखी थी। इस दुर्घटना के बाद पुलिस ने विशाल अग्रवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर शहर से भाग खड़ा हुआ।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अग्रवाल जब शहर छोड़कर भागने लगा, तब वह सबसे पहले पुणे स्थित अपने कई ठिकानों को खंगाला। इसमें उसका दौंद स्थित फार्महाउस भी शामिल है। इसके बाद वह पुणे से कोल्हापुर चला गया, जहां उसने अपने एक दोस्त से मुलाकात की। कोल्हापुर में चालाकी दिखाते हुए अग्रवाल ने अपनी कार और ड्राइवर को मुंबई की तरफ भेज दिया, ताकि पुलिस को चकमा दे सके। इसके बाद वह खुद अपने दोस्त की कार में बैठकर संभाजी नगर चला गया।

अग्रवाल इतने पर भी नहीं रुका। पुलिस को चकमा देने के लिए उसने अपने परिजनों को अपने ठिकाने के बारे में गलत जानकारी दी और दावा किया कि वह मुंबई जा रहा है। ताकि पुलिस गुमराह हो जाय। इसके बाद उसने अपने फोन को स्विच ऑफ कर लिया और फिर नए सिम का इस्तेमाल करने लगा, ताकि पुलिस उसे जीपीएस से ट्रैक नहीं कर सके। हालांकि, पुलिस उसके दोस्त की कार में लगे जीपीएस से ट्रैक करती रही।

पुणे क्राइम ब्रांच की टीमों ने अग्रवाल का पता लगाने के लिए टेक्निकल सर्विलांस और जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया। इसके अलावा CCTV फुटेज का विश्लेषण किया और अग्रवाल द्वारा अपने परिवार को भेजे गए संदेशों को इंटरसेप्ट किया। इसके बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची कि अग्रवाल संभाजीनगर में छिपा हुआ है। आख़िरकार, पुलिस ने विशाल अग्रवाल को संभाजीनगर के एक छोटे से लॉज में धर दबोचा, जहां वह छिपा हुआ था।



Source link

1080260cookie-checkHow Pune Porsche crash Case accused 17 year old minor father tried to evade Pune Police by 4 cities 2 cars and new SIM card
Artical

Comments are closed.

Top US scientist of Indian-origin quits after DOGE hatchet slashes science     |     Third Railway Line Being Built In Gorakhpur Trains Route Running From Bihar Changed Rescheduled Cancelled – Amar Ujala Hindi News Live     |     Pahalgam Attack Is Conspiracy To Create Riots Says Ulema Of Bareilly Markaz – Amar Ujala Hindi News Live – Up:’पहलगाम हमला हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने की सोची समझी साजिश’, बरेली मरकज के उलमा बोले     |     Pahalgam Terror Attack Lieutenant Vinay Narwal Ashes Immersed In Haridwar Ganga Father And Brother Crying – Amar Ujala Hindi News Live     |     Pahalgam Terror Attack: Pandhurna’s Madan Family Left Just 16 Minutes Ago – Madhya Pradesh News     |     Bharatpur News: Govt School Teacher Tied To Pole And Beaten Up, Accused Of Doing Obscene Acts With Woman – Amar Ujala Hindi News Live     |     झज्जर के अग्निवीर की जम्मू में मौत: प्रैक्टिस के दौरान लगी गोली, अविवाहित था नवीन जाखड़; बड़ा भाई भी आर्मी में     |     क्या रात में तवा धोना शुभ? या फिर यह है अशुभ? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र!     |     Pahalgam Terror Attack Former Soldiers Ready To March To Kashmir Muslim Community Burns Effigy Of Pakistan – Amar Ujala Hindi News Live     |     CSK vs SRH Dream11 Prediction: नूर अहमद या अभिषेक शर्मा किसे बनाएं कप्तान, टीम में दें इन 11 प्लेयर्स को जगह     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088