Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
इस दिन लॉन्च होगा मोटोरोला का मोटो एज 60 फ्यूजन, जानिए इसके फीचर्स और कीमत Bihar: Bjp Party Mangal Pandey Statement Nda Government Will Be Formed Again Narendra Modi Gopalganj Bihar - Amar Ujala Hindi News Live लखनऊ: पटना से दिल्ली जा रही फ्लाइट में बिगड़ी यात्री की तबीयत, अमौसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग; हुई मौत Delhi: स्कूल के आसपास अनावश्यक हॉर्न बजाएं या फिर पार्किंग करें तो पुलिस को लिखें पत्र, दिल्ली सरकार का निर्दे Umaria News: The Fire Set By Villagers In Banoda-barbaspur Forest Poses A Danger - Madhya Pradesh News Sirohi Due To Rising Fares Air Travel Is Out Of Reach Of Poor Middle Class Said Mp Neeraj Dangi In Rajya Sabha - Rajasthan News There Will Be No Holidays In Summer Closing Schools Having Summer Vacation From 1st To 4th April - Amar Ujala Hindi News Live रोहित शर्मा ने टी20 में अपने नाम की बड़ी उपलब्धि, इस मुकाम को हासिल करने वाले बने पहले भारतीय 'Operation Brahma': India as 'first responder' ramps up aid to quake-hit Myanmar — All you need to know | India News हर रोज कितने कदम चलना सेहत के लिए है सही? यहां जानिए इससे बीमारी कैसे रहती है दूर

Mp Weather Update: Heavy Rain In Many Districts Of Madhya Pradesh Today Know How The Weather – Amar Ujala Hindi News Live


MP Weather Update: Heavy rain in many districts of Madhya Pradesh today know how the weather

मध्य प्रदेश के 24 जिलों में बारिश की संभावना।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मध्य प्रदेश में शनिवार को 24 से अधिक जिलों में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग जताई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से पूरा प्रदेश भीग रहा है। शनिवार को ग्वालियर, गुना, भोपाल, दमोह, हरदा, निवाड़ी, ओरछा, विदिशा, अशोकनगर, बुरहानपुर में मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही रायसेन, सांची, कटनी, रीवा, आगर, शाजापुर, देवास, इंदौर, आंध्र प्रदेश, उज्जैन, महाकालेश्वर, गुना, शिवपुरी, श्योपुर, मैहर, मऊगंज, बैतूल, खंडवा, खरगोन, सीहोर, शाजापुर में मध्य रात्रि में हल्की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।          

प्रदेश के चार जिलों को छोड़कर सभी जगह हुई बारिश 

मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि एमपी में पिछले 24 घंटे में तेज बारिश और आंधी का दौर चला। मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल और हरदा को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में आंधी और बारिश हुई। इंदौर के देपालपुर में सबसे ज्यादा 148.6 मिमी यानी 5.8 इंच पानी गिरा। भिंड, आगर-मालवा, मुरैना, छतरपुर, दमोह और छिंदवाड़ा जिलों में भी भारी बारिश हुई है।

ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव  

मौसम विभाग भोपाल के वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बारिश का दौर चला। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ऐसा ही मौसम अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मानसून पूरी तरह फैल चुका है। इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में अधिक वर्षा होने का अनुमान है। 

प्रदेश में कहां सबसे तेज चली हवा? 

मौसम विभाग भोपाल में प्रदेश में चल रही तेज हवाओं का आंकड़ा जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में जबलपुर में हवा की रफ्तार सबसे ज्यादा रही। यहां 52Km प्रतिघंटे की गति से हवा चली। वहीं राजधानी भोपाल में 50Km, खजुराहो में 47Km, आगर-शाजापुर में 41Km, छिंदवाड़ा में 37Km, बालाघाट और अशोकनगर-गुना में 35Km, सिवनी, छतरपुर, ग्वालियर-नीमच में 34Km, बड़वानी-दमोह में 32Km, कटनी, सिंगरौली-दतिया में 30Km, सागर-रीवा में 28Km, मंडला-राजगढ़ में हवा की रफ्तार 26Km प्रतिघंटा रही।



Source link

1101060cookie-checkMp Weather Update: Heavy Rain In Many Districts Of Madhya Pradesh Today Know How The Weather – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

इस दिन लॉन्च होगा मोटोरोला का मोटो एज 60 फ्यूजन, जानिए इसके फीचर्स और कीमत     |     Bihar: Bjp Party Mangal Pandey Statement Nda Government Will Be Formed Again Narendra Modi Gopalganj Bihar – Amar Ujala Hindi News Live     |     लखनऊ: पटना से दिल्ली जा रही फ्लाइट में बिगड़ी यात्री की तबीयत, अमौसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग; हुई मौत     |     Delhi: स्कूल के आसपास अनावश्यक हॉर्न बजाएं या फिर पार्किंग करें तो पुलिस को लिखें पत्र, दिल्ली सरकार का निर्दे     |     Umaria News: The Fire Set By Villagers In Banoda-barbaspur Forest Poses A Danger – Madhya Pradesh News     |     Sirohi Due To Rising Fares Air Travel Is Out Of Reach Of Poor Middle Class Said Mp Neeraj Dangi In Rajya Sabha – Rajasthan News     |     There Will Be No Holidays In Summer Closing Schools Having Summer Vacation From 1st To 4th April – Amar Ujala Hindi News Live     |     रोहित शर्मा ने टी20 में अपने नाम की बड़ी उपलब्धि, इस मुकाम को हासिल करने वाले बने पहले भारतीय     |     ‘Operation Brahma’: India as ‘first responder’ ramps up aid to quake-hit Myanmar — All you need to know | India News     |     हर रोज कितने कदम चलना सेहत के लिए है सही? यहां जानिए इससे बीमारी कैसे रहती है दूर     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088