Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

T20 एशिया कप के लिए पाकिस्तानी टीम के स्क्वाड का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी की जिम्मेदारी


Nida Dar- India TV Hindi

Image Source : GETTY
Nida Dar

Pakistan Women Team T20 Asia Cup: महिला टी20 एशिया कप 19 से 28 जुलाई तक श्रीलंका के दांबुला में आयोजित किया जाएगा। अब महिला टी20 एशिया कप के लिए पाकिस्तानी टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। निदा डार को कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है। हाल ही में पाकिस्तानी टीम ने चार दिनों का ट्रेनिंग कैम्प किया था, जो शनिवार को कराची में खत्म हुआ। पाकिस्तानी टीम से आयशा जफर और नतालिया परवेज जैसी प्लेयर्स को बाहर कर दिया गया है। 

इन खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका

आयशा जफर, नतालिया परवेज, रमीन शमीम, सदफ शमास, उम्म-ए-हानी और वहीदा अख्तर को टी20 एशिया कप के लिए पाकिस्तानी महिला टीम में जगह नहीं मिली है। ये प्लेयर्स पिछले महीने इंग्लैंड का दौरा करने वाली टीम का हिस्सा थीं। इसके अलावा सेलेक्टर्स ने  इरम जावेद, ओमैमा सोहेल, सैयदा अरूब शाह और तस्मिया रुबाब पर भरोसा जताया है। इरम जावेद, ओमैमा सोहेल, सैयदा अरूब शाह तीनों प्लेयर्स लंबे समय से टीम से बाहर चल रही थीं। तीनों प्लेयर्स ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच साल 2023 में खेला था। लेकिन अब इन खिलाड़ियों की टीम में वापसी हो गई है। 

22 साल की तेज गेंदबाज तस्मिया रुबाब टीम में इकलौती अनकैप्ड प्लेयर हैं। उन्होंने नवंबर 2023 में पाकिस्तान-ए के लिए वेस्टइंडीज-ए के खिलाफ मैच खेले हैं। नेशनल वनडे टूर्नामेंट  2023-24 में मुल्तान की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 86 रन और 12 विकेट भी लिए। तस्मिया ने राष्ट्रीय महिला टी20 टूर्नामेंट 2023-24 में 6.36 की इकोनॉमी-रेट से चार विकेट भी लिए।

मुहम्मद वसीम है पाकिस्तानी महिला टीम के कोच

मुहम्मद वसीम को हाल ही में पाकिस्तानी महिला टीम का कोच बनाया गया है। अब्दुर रहमान स्पिन गेंदबाजी कोच हैं। वहीं जुनैद खान सहायक कोच हैं। टी20 एशिया कप के लिए पाकिस्तानी महिला टीम को भारत, नेपाल और यूएई के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है। जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश, थाईलैंड और मलेशिया ग्रुप ‘बी’ में हैं। हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। 

टी20 एशिया कप के लिए पाकिस्तानी महिला टीम का स्क्वाड: 

निदा डार (कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, फातिमा सना, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली, नजीहा अल्वी, नशरा सुंधू, ओमाइमा सोहेल, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह, तस्मिया रुबाब और तुबा हसन।

यह भी पढ़ें

ICC ने T20 WC के लिए टीम ऑफ द टूर्नामेंट का किया ऐलान, कोहली बाहर; इतने भारतीयों को मिली जगह

बारबाडोस में तूफान की वजह से फंसी भारतीय टीम, स्वदेश वापसी में लग सकता है अभी समय

Latest Cricket News





Source link

1111830cookie-checkT20 एशिया कप के लिए पाकिस्तानी टीम के स्क्वाड का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी की जिम्मेदारी
Artical

Comments are closed.

Brother-in-law And Sister-in-law Committed Suicide By Hanging Themselves In Bareilly – Amar Ujala Hindi News Live     |     Landslides Active Again In Lambagad After Three Years Chamoli Uttarakhand News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: बैंक प्रतिनिधि बनकर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार     |     Patalkot: Cisf Jawan Falls Into Gorge, Dies In Patalkot Valley – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan News: The Roof Of A School Building Collapsed In Jhalawar, Many Children Were Buried – Amar Ujala Hindi News Live     |     हरियाणा में बदमाशों का तांडव: जींद के सफीदों में तीन डॉक्टरों पर हमला; एक की मौत, दो घायल     |     Hp High Court Orders To Woman Who Accused Mohan Lal Badoli To Refrain From Giving Statements In Media – Amar Ujala Hindi News Live     |     इंग्लैंड में भारत के धाकड़ बल्लेबाज ने ठोका दूसरा शतक, लगाई चौके-छक्कों की झड़ी     |     पवन कल्याण की ‘हरि हर वीरा मल्लू’ ने तोड़ा ‘सैयारा’ का रिकॉर्ड, ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन     |     Grammy-winning Jazz musician Chuck Mangione passes away at 84     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088