Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
PBKS vs RR Aaj Ka Match Kaun Jitega: पंजाब किंग्स या राजस्थान किसका पलड़ा रहेगा भारी, जानें आंकड़ों की जुबानी नैनों के बाण चलाकर मशहूर हुई 18 साल की हसीना, रातों-रात बनी हीरोइन, अब क्या कर रही है? Free Fire Max के 100% एक्टिव Redeem Codes जारी, आज फ्री मिलेंगे Gun Skin और Diamonds फ्रिज जैसा ठंडा हो जाएगा मटके का पानी, गर्मियों के मौसम में इस देसी जुगाड़ को जरूर आजमाएं मेटल स्टॉक पर आज भारी बिकवाली का प्रेशर, वेदांता-टाटा स्टील को लगा सबसे ज्यादा झटका Block Heel Mules For Women That Will Go Perfectly With Every Outfit School Van Overturned In Drain In Firozpur - Amar Ujala Hindi News Live चीन के सख्त रुख के बाद बदले डोनाल्ड ट्रंप के सुर, कहा – ‘ लगता है चीन हमारे टैरिफ के फैसले से बहुत खुश नहीं’ How To Check, Boost And Use Your Credit Score For Loans With OneScore Tensions in Manipur: Women protestors try to storm NPP chief's home after controversial comment on Arambai Tenggol

देश के सर्विस सेक्टर ने जून में भरी ऊंची उड़ान, जानें वजह, मई में 5 महीने के निचले स्तर पर थी


जून में समग्र पीएमआई में भी तेजी आई।- India TV Paisa

Photo:FILE जून में समग्र पीएमआई में भी तेजी आई।

भारत के सेवा क्षेत्र की वृद्धि जून में तेजी से बढ़ी है। मई में यह पांच महीने के निचले स्तर पर थी। एक मासिक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई है। नए ठेकों में मजबूत वृद्धि और अंतरराष्ट्रीय बिक्री में अभूतपूर्व विस्तार के बीच यह रुझान पॉजिटिव है। मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया भारत सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक जून में बढ़कर 60.5 हो गया जो मई 60.2 था।  भाषा की खबर के मुताबिक, यह बढ़ोतरी उत्पादन में तेज विस्तार की ओर इशारा करती है।

 50 से ऊपर अंक का मतलब

खरीद के मुताबिक, खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) की भाषा में 50 से ऊपर अंक का मतलब गतिविधियों में विस्तार से और 50 से कम अंक का आशय संकुचन से होता है। एचएसबीसी के मुख्य अर्थशास्त्री (भारत) प्रांजुल भंडारी ने कहा कि भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधियां जून में तेज हुईं। सूचकांक 0.3 पीपीटी (प्रतिशत बिंदु) बढ़कर 60.5 हो गया। इसकी मुख्य वजह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए ठेकों में बढ़ोतरी रही है। इसने सेवा कंपनियों को अगस्त 2022 के बाद से सबसे तेज गति से अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

अंतरराष्ट्रीय ठेकों में भी रिकॉर्ड वृद्धि हुई

मजबूत मांग और नए कारोबार की बढ़ती आमद को वृद्धि के प्रमुख निर्धारकों के रूप में उद्धृत किया गया। जून में भारतीय सेवा प्रदाताओं को मिलने वाले नए ठेके में वृद्धि जारी रही, जिससे विस्तार का मौजूदा क्रम करीब तीन सालों तक बढ़ गया। अंतरराष्ट्रीय ठेकों में भी रिकॉर्ड वृद्धि हुई। विदेशों में एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, लैटिन अमेरिका, पश्चिम एशिया और अमेरिका से नए अवसर मिलने का भी हवाला दिया गया। इस बीच, एचएसबीसी इंडिया कंपोजिट पीएमआई आउटपुट इंडेक्स जून में 60.9 रहा जो मई में 60.5 था।

निजी क्षेत्र में रोजगार में तीव्र वृद्धि

भंडारी ने कहा कि जून में समग्र पीएमआई में भी तेजी आई, जिसमें अधिक नए ठेकों का मिलना प्रमुख वजह रही। सेवा कंपनियों की तुलना में विनिर्माण कंपनियों ने विस्तार में अधिक योगदान दिया। सर्वेक्षण में कहा गया कि निजी क्षेत्र में रोजगार में तीव्र वृद्धि हुई है। यह वृद्धि दिसंबर 2005 के बाद से सबसे तेज में से एक है। एचएसबीसी इंडिया भारत सेवा पीएमआई को एसएंडपी ग्लोबल ने करीब 400 कंपनियों के एक समूह में क्रय प्रबंधकों को भेजे गए सवालों के जवाबों के आधार पर तैयार किया है।

Latest Business News





Source link

1126430cookie-checkदेश के सर्विस सेक्टर ने जून में भरी ऊंची उड़ान, जानें वजह, मई में 5 महीने के निचले स्तर पर थी
Artical

Comments are closed.

PBKS vs RR Aaj Ka Match Kaun Jitega: पंजाब किंग्स या राजस्थान किसका पलड़ा रहेगा भारी, जानें आंकड़ों की जुबानी     |     नैनों के बाण चलाकर मशहूर हुई 18 साल की हसीना, रातों-रात बनी हीरोइन, अब क्या कर रही है?     |     Free Fire Max के 100% एक्टिव Redeem Codes जारी, आज फ्री मिलेंगे Gun Skin और Diamonds     |     फ्रिज जैसा ठंडा हो जाएगा मटके का पानी, गर्मियों के मौसम में इस देसी जुगाड़ को जरूर आजमाएं     |     मेटल स्टॉक पर आज भारी बिकवाली का प्रेशर, वेदांता-टाटा स्टील को लगा सबसे ज्यादा झटका     |     Block Heel Mules For Women That Will Go Perfectly With Every Outfit     |     School Van Overturned In Drain In Firozpur – Amar Ujala Hindi News Live     |     चीन के सख्त रुख के बाद बदले डोनाल्ड ट्रंप के सुर, कहा – ‘ लगता है चीन हमारे टैरिफ के फैसले से बहुत खुश नहीं’     |     How To Check, Boost And Use Your Credit Score For Loans With OneScore     |     Tensions in Manipur: Women protestors try to storm NPP chief’s home after controversial comment on Arambai Tenggol     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088