Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News Chamki Fever Wreaks Havoc In Muzaffarpur Health Department On Alert Regarding Aes - Amar Ujala Hindi News Live Jaunpur Sp Action On Mungarabad Shahpur Police Station In-charge Due To Youth Beaten Up And Viral Video - Amar Ujala Hindi News Live Hemkund Sahib Yatra 2025 Now 25 Army Personnel Removing Snow 20 Feet High Iceberg Photos - Amar Ujala Hindi News Live Mp Weather Today: Effect Of Intense Heat In Madhya Pradesh, Yellow Alert For 21 Districts Today, Heat Wave Wil - Amar Ujala Hindi News Live Rajasthan Weather Today: Severe Heat Wave Alert In Barmer And Jaisalmer Of Rajasthan - Amar Ujala Hindi News Live खेलते-खेलते चली गई मासूम की जान: पेड़ की छांव में सोता रहा पिता, मौत के मुंह में समा गई 14 माह की जीनत Shimla: देवभूमि क्षत्रिय संगठन ने 5 घंटे किया चक्का जाम, हजारों लोग हुए परेशान; सड़क के बीच बैठकर की नारेबाजी पहलगाम हमले के बीच आईपीएल खेलने का सपना देख रहा पाकिस्तानी क्रिकेटर, PSL से नाम वापस बेहिसाब शराब ने तबाह कर दिया परिवार, पत्नी ने लगाए मारपीट के आरोप, अब टीवी एक्टर ने खोले कई राज Pahalgam Attack: Fancode का बड़ा फैसला, भारत में बंद होगा पाकिस्तान सुपर लीग का प्रसारण

Haryana: Warrant Issued To Four Municipal Secretaries Including Project Officer Of Sonipat – Amar Ujala Hindi News Live


Haryana: Warrant issued to four municipal secretaries including project officer of Sonipat

राज्य सूचना आयुक्त के आदेशों की कॉपी दिखाते आरटीआई कार्यकर्ता पीपी कपूर।
– फोटो : संवाद

विस्तार


हरियाणा की पालिकाओं के चार सचिवों को वारंट जारी किए गए हैं। इनमें सोनीपत के कुंडली सचिव पवित्र गुलिया, घरौंडा नगरपालिका सचिव रवि प्रकाश, रानियां (सिरसा) पालिका सचिव आशीष कुमार व सोनीपत नगर निगम के प्रोजेक्ट ऑफिसर राकेश कादियान शामिल हैं। वे 2020 से पानीपत की समालखा नगरपालिका में कार्यरत रहे हैं। इन पर आरटीआई एक्ट के अंतर्गत सूचना न देने का आरोप है।

राज्य सूचना आयुक्त प्रो.(डॉ) जगबीर सिंह ने चारों अधिकारियों को 15 जुलाई को चंडीगढ़ तलब किया है। सोनीपत एसपी को इन चारों पालिका सचिवों के खिलाफ जमानती वारंट भेजकर इनको 15 जुलाई को चंडीगढ़ को निजी तौर पर पेश होने के आदेश दिए हैं।

आरटीआई कार्यकर्ता पीपी कपूर ने चार वर्ष पहले 16 मई 2020 को समालखा नगर पालिका में आरटीआई के तहत सफाई कार्यों के ठेके के बारे में सूचना मांगी थी। इन चारों पालिका सचिवों ने समालखा नगरपालिका में पालिका सचिव पद पर अपनी नियुक्ति के दौरान आरटीआई आवेदन का कोई जवाब नहीं दिया।

राज्य सूचना आयोग ने नौ फरवरी 2021, दो मार्च 2021 व 15 मार्च 2022 को समालखा नगरपालिका के सचिव पवित्र गुलिया को 15 दिन में सूचना देने के आदेश दिए थे। उनके खिलाफ 25 हजार रुपये जुर्माने का नोटिस जारी किया था। पालिका सचिव पवित्र गुलिया ने न तो सूचना दी और न ही नोटिस का जवाब दिया।

इनके बाद नगर पालिका समालखा में सचिव के पद पर तैनाती के दौरान पालिका सचिव रवि प्रकाश, आशीष कुमार व राकेश कादियान ने भी कोई सूचना नहीं दी। इस केस की दो मई को सूचना आयोग में सुनवाई के दौरान भी ये चारों अधिकारी हाजिर नहीं हुए और न ही गैर हाजिर रहने के बारे में आयोग को कोई प्रार्थना पत्र भेजा।

राज्य सूचना आयुक्त प्रो. (डा.) जगबीर सिंह ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए एसपी सोनीपत को इन चारों के खिलाफ जमानती वारंट भेजकर 15 जुलाई को पेश करवाने के आदेश दिए हैं। पीपी कपूर ने आरोप लगाया है किजन सूचना अधिकारी न तो सूचना देते हैं और न जुर्माना राशि जमा कराते हैं।



Source link

1136520cookie-checkHaryana: Warrant Issued To Four Municipal Secretaries Including Project Officer Of Sonipat – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar News Chamki Fever Wreaks Havoc In Muzaffarpur Health Department On Alert Regarding Aes – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jaunpur Sp Action On Mungarabad Shahpur Police Station In-charge Due To Youth Beaten Up And Viral Video – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hemkund Sahib Yatra 2025 Now 25 Army Personnel Removing Snow 20 Feet High Iceberg Photos – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp Weather Today: Effect Of Intense Heat In Madhya Pradesh, Yellow Alert For 21 Districts Today, Heat Wave Wil – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan Weather Today: Severe Heat Wave Alert In Barmer And Jaisalmer Of Rajasthan – Amar Ujala Hindi News Live     |     खेलते-खेलते चली गई मासूम की जान: पेड़ की छांव में सोता रहा पिता, मौत के मुंह में समा गई 14 माह की जीनत     |     Shimla: देवभूमि क्षत्रिय संगठन ने 5 घंटे किया चक्का जाम, हजारों लोग हुए परेशान; सड़क के बीच बैठकर की नारेबाजी     |     पहलगाम हमले के बीच आईपीएल खेलने का सपना देख रहा पाकिस्तानी क्रिकेटर, PSL से नाम वापस     |     बेहिसाब शराब ने तबाह कर दिया परिवार, पत्नी ने लगाए मारपीट के आरोप, अब टीवी एक्टर ने खोले कई राज     |     Pahalgam Attack: Fancode का बड़ा फैसला, भारत में बंद होगा पाकिस्तान सुपर लीग का प्रसारण     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088