Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News: गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने से गनियारी टोला में बाढ़ का खतरा, ग्रामीणों ने छोड़ा गांव UP: ई-रिक्शा वाले की दबंगई...रोडवेज बस चालक को  बनाया बंधक, पुलिस ने दिखाई तत्परता; इस तरह कराया मुक्त Cm Dhami Held A State Cabinet Meeting Uttarakhand News Read All Updates In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: शिवालयों में बह रही शिव भक्ति की बयार, श्रद्धालु जलाभिषेक को तैयार Raja Murder Case: Vipin Said- Sonam's Brother Govind Is Helping Her So That Rs 30-40 Lakhs Do Not Get Wasted I - Amar Ujala Hindi News Live हरिद्वार में कांवड़ियों का सैलाब, श्रावण शिवरात्रि पर भोलेनाथ के दर्शन को उमड़ी भारी भीड़ Shriram Life Insurance Partners with ESAF Small Finance Bank to Serve Underserved Markets Sirohi News: Construction Of Salgaon Dam In Mount Abu Gets Approval - Rajasthan News Many Private Schools In Shimla City Received Bomb Threats, Intelligence Agencies On Alert - Amar Ujala Hindi News Live IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट मैच के पहले दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल, टॉस पर रहेगी सभी की नजरें

अभी तक ट्राई नहीं की जामुन से बनाई जाने वाली ये 4 डिश? कम से कम एक बार जरूर बनाकर देखें


Jamun Recipes- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
Jamun Recipes

भारत में कई लोग जामुन बड़े चाव के साथ खाते हैं। इस मौसम में जामुन खाना सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपने कभी जामुन से कोई डिश बनाकर देखी है? अगर नहीं, तो इस सीजन में आपको खाली जामुन खाने की जगह जामुन से बनाई जाने वाली कुछ डिश को ट्राई करके देखना चाहिए। यकीन मानिए आप हर सीजन में जामुन से बनाई जाने वाली इन डिश को खाना पसंद करेंगे। आइए ऐसी ही कुछ जामुन रेसिपी के बारे में जानते हैं।

  1. जामुन पॉप्सिकल्स- फैंसी से नाम वाली ये डिश आपकी फेवरेट बन सकती है। जामुन पॉप्सिकल्स बनाने के लिए आपको जामुन से बीज को अलग निकालकर इसे ब्लेंड कर लेना है। अब जूस को ब्लेंडर से पॉप्सिकल्स मोल्ड में निकाल लीजिए। इस जूस को फ्रिज में जमाने के लिए रख दीजिए। जमने के बाद आप जामुन पॉप्सिकल्स के ऊपर शहद डालकर इस डिश के टेस्ट को एंजॉय कर सकते हैं।

  2. जामुन का जैम- जामुन का जैम बनाने के लिए आपको जामुन के गूदे में चीनी और नींबू के रस को मिलाकर अच्छी तरह से पकाना है। जब तक ये मिक्सचर गाढ़ा न हो जाए, तब तक आपको इसे पकाते रहना है। इस जैम के ठंडा होने के बाद आप इसे ब्रेड पर लगाकर खा सकते हैं।

  3. जामुन सलाद- अगर आप झटपट कोई डिश बनाना चाहते हैं तो जामुन सलाद एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इस डिश को बनाने के लिए आपको जामुन, चेरी, खीरा, टमाटर, प्याज को काटना है। अब इन सभी चीजों को एक कटोरे में फेटा चीज के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। अब जामुन सलाद के स्वाद को बढ़ाने के लिए आपको इसमें शहद, नींबू, नमक और चाट मसाला भी एड करना है। 

  4. जामुन का रायता- अगर आप चाहें तो जामुन के इस्तेमाल से रायता भी बना सकते हैं। जामुन का रायता बनाने के लिए आपको कटे हुए जामुन, फेंटा हुआ दही, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला और काले नमक की जरूरत पडे़गी। अब आपको इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है और आपका जामुन का रायता बनकर तैयार है।

 

Latest Lifestyle News





Source link

1149180cookie-checkअभी तक ट्राई नहीं की जामुन से बनाई जाने वाली ये 4 डिश? कम से कम एक बार जरूर बनाकर देखें
Artical

Comments are closed.

Bihar News: गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने से गनियारी टोला में बाढ़ का खतरा, ग्रामीणों ने छोड़ा गांव     |     UP: ई-रिक्शा वाले की दबंगई…रोडवेज बस चालक को  बनाया बंधक, पुलिस ने दिखाई तत्परता; इस तरह कराया मुक्त     |     Cm Dhami Held A State Cabinet Meeting Uttarakhand News Read All Updates In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: शिवालयों में बह रही शिव भक्ति की बयार, श्रद्धालु जलाभिषेक को तैयार     |     Raja Murder Case: Vipin Said- Sonam’s Brother Govind Is Helping Her So That Rs 30-40 Lakhs Do Not Get Wasted I – Amar Ujala Hindi News Live     |     हरिद्वार में कांवड़ियों का सैलाब, श्रावण शिवरात्रि पर भोलेनाथ के दर्शन को उमड़ी भारी भीड़     |     Shriram Life Insurance Partners with ESAF Small Finance Bank to Serve Underserved Markets     |     Sirohi News: Construction Of Salgaon Dam In Mount Abu Gets Approval – Rajasthan News     |     Many Private Schools In Shimla City Received Bomb Threats, Intelligence Agencies On Alert – Amar Ujala Hindi News Live     |     IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट मैच के पहले दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल, टॉस पर रहेगी सभी की नजरें     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088