Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
No new law colleges for three years, announces BCI | India News भारत को पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना चाहिए क्रिकेट मैच….हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्यों कहा ऐसा? Bihar Politics: Mp Ajay Mandal Demands Legal Action Against Mla Gopal Mandal - Amar Ujala Hindi News Live UP: श्री बांके बिहारी मंदिर न्यास गठन का अध्यादेश सदन में पेश, चढ़ावा, संपत्ति और प्रशासन का मिला हक Uttarkashi Disaster Search And Rescue Operation Continues, Team Of Experts Reached For Study - Amar Ujala Hindi News Live The Court Of Additional Chief Judicial Magistrate Neha Mittal - Delhi News Mp News: The Wonderful Color Of Patriotism Will Be Seen Amidst The Waves Of Badi Talab, Cm And Minister Sarang - Amar Ujala Hindi News Live Sirohi Women’s T20 Cricket Victory: Dca President Vikram Dewasi Extends Heartfelt Congratulations Ask - Rajasthan News Haryana: शोर मचाया तो नाइजीरियन आ जाएगा... उंगलियां काट देगा, शिमला किडनैपिंग से छुटे अंगद ने क्या बताया? Himachal Kangra Girl Kidnapped At Gunpoint Thrown Out Of Car At Checkpoint And Fled - Amar Ujala Hindi News Live

pradeep nakhwa attacks eknath shinde devendra fadnavis and ajit pawar


ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र में एक के बाद एक हिट एंड रन के केस आने पर राजनीति भी तेज हो गई है। हाल ही में BMW की टक्कर में मारी गई महिला कावेरी नखवा के पति प्रदीप ने राज्य सरकार पर ही तीखा हमला बोला है। टक्कर मारने वाली BMW को चलाने वाला मिहिर शाह एकनाथ शिंदे की शिवसेना के नेता राजेश शाह का बेटा है। ऐसे में मिहिर शाह के खिलाफ ऐक्शन की मांग तेज हो गई है। मिहिर शाह को 72 घंटों के बाद मंगलवार को गिरफ्तार भी कर लिया गया, लेकिन कावेरी नखवा का परिवार अब तक हुई ढिलाई से नाराज है।

उनके पति प्रदीप नखवा ने कहा कि क्या हमें गरीब होने की सजा मिल रही है। आखिर हमें न्याय दिलाने और समर्थन के लिए कौन आएगा। इस हादसे में खुद प्रदीप नखवा भी घायल हुए थे, जो बाइक चला रहे थे। उनकी पत्नी कावेरी पीछे बैठी थीं, जो कार की चपेट में आ गईं और उनकी जान चली गई। प्रदीप नखवा ने कहा, ‘मेरे आगे वह पत्नी को कार से घसीटता ले गया। कोई भी वहां हमारी मदद को नहीं था।’ रोते हुए नखवा ने कहा, ‘हम गरीब हैं। हमारी मदद के लिए कौन है? आज उसे जेल भेजा जाएगा। कल उसे अदालत में पेश करेंगे और फिर बेल मिल जाएगी। उसे जेल से आजादी मिल जाएगी और फिर यह मामला खिंचता रहेगा।’ 

‘हमारे पास केस लड़ने के लिए पैसा कहां से आएगा, उनके पास सब कुछ’

नखवा ने कहा कि आखिर हमें केस लड़ने के लिए पैसा कहां से मिलेगा। हम आखिर वकील कहां से लाएंगे? हमारे लिए कौन है? नेता हमारी परवाह नहीं करते। आरोपी एक नेता का बेटा है। उसके पास पैसा है। हमारे पास कुछ नहीं है। यही नहीं पत्नी को खोने पर बेहद भावुक प्रदीप नखवा ने कई ऐसे सवाल उठा दिए, जिनके जवाब देना सरकार के लिए भी आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि नेता तो हमें सिर्फ वोट के लिए याद करते हैं। इसके बाद भूल जाते हैं। इन लोगों के लिए पब्लिक तो कचरा है। ये लोग लाडली बहना योजना की बात करते हैं। आपकी ‘लाडली बहना’ मर गई।

मृतका के पति बोले- इन लोगों को सिर्फ कुर्सी से प्यार

उन्होंने सीधे सीएम एकनाथ शिंदे और दोनों उपमुख्यमंत्रियों पर भी सवाल दागा। नखवा ने कहा, ‘क्या देवेंद्र फडणवीस हमारे पास आए? क्या एकनाथ शिंदे हमसे मिलने आए और पूछा कि हुआ क्या है? या फिर अजित पवार ही आए? इन लोगों को सिर्फ अपनी कुर्सी से प्यार है।’ उन्होंने कहा कि मिहिर शाह को तीन दिन के बाद अरेस्ट किया गया। आखिर वह छिपा क्यों था। तीन बाद उसे पकड़ा है तो क्या उसके ब्लड में अल्कोहल मिलेगा?  गौरतलब है कि प्रदीप नखवा और उनकी पत्नी मछली बेचने का धंधा करते थे। दोनों ही मार्केट से लौट रगे थे और रविवार को उन्हें टक्कर मार दी गई। 



Source link

1172100cookie-checkpradeep nakhwa attacks eknath shinde devendra fadnavis and ajit pawar
Artical

Comments are closed.

No new law colleges for three years, announces BCI | India News     |     भारत को पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना चाहिए क्रिकेट मैच….हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्यों कहा ऐसा?     |     Bihar Politics: Mp Ajay Mandal Demands Legal Action Against Mla Gopal Mandal – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP: श्री बांके बिहारी मंदिर न्यास गठन का अध्यादेश सदन में पेश, चढ़ावा, संपत्ति और प्रशासन का मिला हक     |     Uttarkashi Disaster Search And Rescue Operation Continues, Team Of Experts Reached For Study – Amar Ujala Hindi News Live     |     The Court Of Additional Chief Judicial Magistrate Neha Mittal – Delhi News     |     Mp News: The Wonderful Color Of Patriotism Will Be Seen Amidst The Waves Of Badi Talab, Cm And Minister Sarang – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sirohi Women’s T20 Cricket Victory: Dca President Vikram Dewasi Extends Heartfelt Congratulations Ask – Rajasthan News     |     Haryana: शोर मचाया तो नाइजीरियन आ जाएगा… उंगलियां काट देगा, शिमला किडनैपिंग से छुटे अंगद ने क्या बताया?     |     Himachal Kangra Girl Kidnapped At Gunpoint Thrown Out Of Car At Checkpoint And Fled – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088