Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
क्या आपकी नजरें हैं बाज़ जैसी? 5 सेकंड में बताइए किस कार की हेडलाइट्स हैं ऑन, ऑप्टिकल इल्यूज़न में छिपा है जवाब Another scare: Air India flight to London returning to Mumbai - what we know so far | India News Bihar News Cousin Brothers Died Due To Electric Shock In Supaul Two Women Also Got Burnt - Bihar News Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे के कारण एक घंटे देरी से उड़ी अहमदाबाद फ्लाइट, आगरा में ही रुका रहा विमान Indore News: E-office System To Be Implemented In All Divisional Offices By July 15 - Amar Ujala Hindi News Live Alwar News: साइबर ठगों के खिलाफ अलवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार इस बल्लेबाज ने तोड़ा क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 में सभी प्लेयर्स छूटे पीछे; तूफानी बैटिंग से किया ऐसा प्लेन क्रैश पर बनीं 44 फिल्में, रोंगटे खड़े कर देंगी ये 5 कहानियां, जान बचाने के लिए किए ऐसे-ऐसे जतन अब नहीं आएंगे Fraud वाले कॉल, Truecaller ने लॉन्च किया नया Secure Calls फीचर Air India के विमान में लगा था इस अमेरिकी कंपनी का इंजन, प्रवक्ता बोले- जांच में सहयोग के लिए तैयार

यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का बड़ा दावा, कहा-“रूस हो रहा विफल, कोई भी गलती न करें”


जो बाइडेन, अमेरिका के राष्ट्रपति। - India TV Hindi

Image Source : PTI
जो बाइडेन, अमेरिका के राष्ट्रपति।

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मंगलवार को यूक्रेन युद्ध को लेकर एक बड़ा दावा करके सबको हैरान कर दिया है। बाइडेन ने कहा है कि रूस इस युद्ध में विफल हो रहा है, इसलिए कोई गलती करने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही बाइडेन ने यूक्रेन के लिए वायु-रक्षा उपकरण दान में देने की ऐतिहासिक घोषणा की। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन के लिए नाटो सदस्य देशों के नेताओं का स्वागत करते हुए बाइडेन ने कहा कि अमेरिका, जर्मनी, नीदरलैंड, रोमानिया और इटली, यूक्रेन को पांच अतिरिक्त, सामरिक रूप से महत्वपूर्ण वायु-रक्षा प्रणाली उपलब्ध कराएंगे।

उन्होंने कहाकि आगामी महीनों में अमेरिका और उसके साझेदारों की यूक्रेन को कई अतिरिक्त वायु-रक्षा प्रणालियां उपलब्ध कराने की योजना है। अमेरिका यह सुनिश्चित करेगा कि जब ‘‘हम अहम वायु-रक्षा प्रणालियां भेजें तो यूक्रेन अग्रिम मोर्चे पर हो।’’ बाइडेन ने कहा, ‘‘कोई गलती न करें, रूस इस युद्ध में विफल हो रहा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के युद्ध का विकल्प चुने दो साल से ज्यादा का वक्त हो गया है, उनका नुकसान चौंका देने वाला है। रूस के 3,50,000 से अधिक सैनिक मारे जा चुके हैं या घायल हो गए हैं, करीब 10 लाख रूसी नागरिक, जिनमें से कई युवा लोग हैं, वे रूस छोड़कर जा चुके हैं क्योंकि उन्हें अपने देश में कोई भविष्य नहीं दिखता है।’’

पुतिन रुकेंगे नहीं, लेकिन यूक्रेन उन्हें रोकेगाः बाइडेन

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि पुतिन यूक्रेन में रुकेंगे नहीं। लेकिन कोई गलती भी न करें, यूक्रेन पुतिन को रोक सकता है और रोकेगा।’’ वहीं, नाटो महासचिव जेम्स स्टोल्टनबर्ग ने कहा कि ऐसा कोई विकल्प नहीं है, जिसमें एक पड़ोसी के रूप में रूस से निपटने के लिए कोई कीमत न चुकानी पड़े। उन्होंने कहा, ‘‘किसी युद्ध में कोई जोखिम मुक्त विकल्प नहीं होता। और याद रखिए- सबसे बड़ी कीमत और सबसे बड़ा खतरा तब होगा, यदि रूस यूक्रेन में जीत जाता है। हम ऐसा होने नहीं दे सकते। यह न केवल राष्ट्रपति पुतिन के हौसले बुलंद करेगा, बल्कि यह ईरान, उत्तर कोरिया और चीन में अन्य निरंकुश नेताओं को भी बढ़ावा देगा।’’ बाइडेन ने नाटो गठबंधन के शीर्ष पद पर रहते हुए स्टोल्टनबर्ग की एक दशक की सेवा के लिए उन्हें अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘प्रेजीडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ से सम्मानित किया। (भाषा) 

यह भी पढ़ें

गाजा में फिर हमास से छिड़ी भीषण जंग, स्कूल पर भयंकर इजरायली हवाई हमले में 29 फिलिस्तीनियों की मौत


 

रूस की मदद से भारत बनेगा “परमाणु ऊर्जा का पॉवर हाउस”, 6 नए संयंत्रों के निर्माण पर मॉस्को ने जताई सहमति

 

Latest World News





Source link

1172320cookie-checkयूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का बड़ा दावा, कहा-“रूस हो रहा विफल, कोई भी गलती न करें”
Artical

Comments are closed.

क्या आपकी नजरें हैं बाज़ जैसी? 5 सेकंड में बताइए किस कार की हेडलाइट्स हैं ऑन, ऑप्टिकल इल्यूज़न में छिपा है जवाब     |     Another scare: Air India flight to London returning to Mumbai – what we know so far | India News     |     Bihar News Cousin Brothers Died Due To Electric Shock In Supaul Two Women Also Got Burnt – Bihar News     |     Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे के कारण एक घंटे देरी से उड़ी अहमदाबाद फ्लाइट, आगरा में ही रुका रहा विमान     |     Indore News: E-office System To Be Implemented In All Divisional Offices By July 15 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Alwar News: साइबर ठगों के खिलाफ अलवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार     |     इस बल्लेबाज ने तोड़ा क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 में सभी प्लेयर्स छूटे पीछे; तूफानी बैटिंग से किया ऐसा     |     प्लेन क्रैश पर बनीं 44 फिल्में, रोंगटे खड़े कर देंगी ये 5 कहानियां, जान बचाने के लिए किए ऐसे-ऐसे जतन     |     अब नहीं आएंगे Fraud वाले कॉल, Truecaller ने लॉन्च किया नया Secure Calls फीचर     |     Air India के विमान में लगा था इस अमेरिकी कंपनी का इंजन, प्रवक्ता बोले- जांच में सहयोग के लिए तैयार     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088