Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Kanpur: Signature Greens City Bus Station Will Be Inaugurated Today, Buses Will Run For These Cities Including – Amar Ujala Hindi News Live


Kanpur: Signature Greens City Bus Station will be inaugurated today, buses will run for these cities including

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


सिग्नेचर ग्रीन्स सिटी बस अड्डे से लखनऊ, अयोध्या, बिधूना और फर्रुखाबाद के लिए बसें चलेंगी। गुरुवार को बस अड्डे का उद्घाटन और बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना करेंगे। पहले चरण में 30 बसें चलाई जा रही हैं। यहां से लखनऊ और अयोध्या जाने वाली बसें वाया गंगा बैराज हो कर जाएंगी। इससे जहां जाजमऊ से होकर जाने वाले लोगों का समय बचेगा, वहीं उन्नाव में लगने वाले जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। अगले चरण में सिग्नेचर ग्रींस सिटी बस अड्डे से वाराणसी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर के लिए बसें चलाने की योजना है।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि नया बस अड्डा चालू करने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं, नया बस अड्डा चालू होने के बाद यहां तक लोगों के पहुंचने के लिए नगर बस सेवा के तहत चार ई-बसें चालू की जाएगी। अयोध्या के लिए बीएस-6 नई बस लगाई जा रही है। हरिद्वार के लिए एक दिन में दो बस सेवाएं दी जाएंगी। इसमे सुबह साढ़े दस बजे और शाम को साढ़े चार बजे बस चलाई जाएगी।वर्तमान में कानपुर से 30 बसों की समय सारिणी तैयार की गई है। दिल्ली और लखनऊ के लिए वाया गंगा बैराज दो एसी बसें भी चलेंगी। ई-बस जाजमऊ से बड़ा चौराहा, चुन्नीगंज, मैकराबर्टगंज, कंपनीबाग चौराहा, सिग्नेचर सिटी बस अड्डा होते हुए गुरुदेव पैलेस से कल्याणपुर पहुंचेगी। इसी तरह इस रूट पर वापसी होगी। इस रूट पर दो ई-बसें लगेंगी। आइआइटी से गुरुदेव चौराहे से सिग्नेचर सिटी होते हुए चिड़ियाघर तक दो ई-बसें चलेंगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अलावा कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।



Source link

1176970cookie-checkKanpur: Signature Greens City Bus Station Will Be Inaugurated Today, Buses Will Run For These Cities Including – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Amid Eknath Shinde row, Kamra takes shot at T-Series for ‘being a stooge’ | India News     |     Gopalganj News: In Up, Speeding Vehicle Ran Over A Teacher And His Father Who Going For Treatment, Both Died – Amar Ujala Hindi News Live     |     नोटिस मिलने के बाद सांसद बर्क: अफसर कानून के साथ कर रहे मजाक, जितना जुल्म करेंगे… उतना ज्यादा हौसला बढ़ेगा     |     Haridwar News: Five Madrasas Running Without Registration Were Sealed, One Was Warned – Haridwar News     |     A Young Man Shot Himself With His Father’s Licensed Gun In Shajapur – Amar Ujala Hindi News Live     |     बदल गए Loan से जुड़े नियम, RBI ने जारी किया मास्टर-निर्देश, 1 अप्रैल से होंगे लागू, यहाँ जानें डिटेल      |     Last Few Days to Avail Tax Benefits     |     Udaipur: Royal Court Invites After 300 Years, Five Rajpurohit Villages To Be Honored At City Palace – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rohtak Murder Case: Big Revelation In Rohtak’s Jagdeep Murder Case – Amar Ujala Hindi News Live     |     Shimla Road Accident: Car Lost Control And Fell Into A Ditch, Four People Including Mother And Daughter Died – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088