Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Operation Sindoor: India Destroyed Nine Terrorist Hideouts Inside Pakistan And Pok, People Said This - Amar Ujala Hindi News Live KKR vs CSK: कोलकाता को चेन्नई से मिलेगी चुनौती, हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी? 'अच्छा रहेगा, औकात में रहो', ऑपरेशन सिंदूर के बाद मनोज मुंतशिर ने पाकिस्तान पर किया तंज- बुजदिल पड़ोसियों... BSNL ने इन दो प्लान की बढ़ाई वैलिडिटी, 380 दिन तक रिचार्ज की टेंशन खत्म क्रेडिट कार्ड सेटलमेंट कराने के बाद अपना सिबिल स्कोर कैसे करें इम्प्रूव, अपनाएं ये तरीके जलालाबाद में कार की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत शकुन शास्त्र से जुड़ी 6 बातें, ये देती है आने वाले शुभ और अशुभ समय की जानकारी Joy Business Center - A Dynamic New Commercial Hub at Celebration Bazaar, Khanna Operation Sindoor: Govt releases footage of Army bombing terror camps in Pakistan & PoK | India News Bihar News: Bettiah Police Arrested Fake Adm - Amar Ujala Hindi News Live

Shock To Congress In Haryana, Sonipat Mayor Nikhil Madan Resigns, Will Join Bjp In Delhi Today – Amar Ujala Hindi News Live


Shock to Congress in Haryana, Sonipat Mayor Nikhil Madan resigns, will join BJP in Delhi today

निखिल मदान
– फोटो : संवाद

विस्तार


सोनीपत नगर निगम के पहले मेयर निखिल मदान ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और दायित्व को छोड़ते हुए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान को अपना इस्तीफा भेज दिया है। आज ही वह दिल्ली के हरियाणा भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल व नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

कांग्रेस के युवा नेता निखिल मदान ने वर्ष 2020 में राजनीति में कदम रखने के बाद नगर निगम के मेयर का चुनाव जीता और सोनीपत के पहले मेयर बने थे। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता ललित बतरा को 13817 वोटों से हराया था। निखिल की यह जीत प्रदेश में चर्चा का विषय बनी थी। करीब साढ़े तीन साल बाद अब निखिल का कांग्रेस से मोहभंग हो गया है और भाजपाई होने जा रहे हैं।

हालांकि, लंबे समय से निखिल मदान के भाजपा में जाने की चर्चा थी। वह हर बार इनको मात्र अफवाह कहकर टाल देते थे। बताया जा रहा है कि निखिल के भाजपा में शामिल होने की पटकथा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के केंद्र में मंत्री बनने के बाद से लिखी जाने लगी और इसे अब सिरे चढ़ाया जा रहा है। एक दिन पहले ही भाजपा ने सोनीपत के राई विधायक मोहन लाल बड़ौली को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है।

टिकट के बढ़े दावेदारों के साथ पुराने नेताओं की चिंता बढ़ी

मेयर निखिल मदान को मजबूत पंजाबी चेहरा माना जाता है। उनके भाजपा में आने से भाजपा के पुराने नेताओं की चिंता बढ़ना लाजिमी है। मेयर चुनाव के दौरान प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बावजूद कांग्रेस की टिकट पर लड़ते हुए निखिल ने जीत दर्ज की थी। इनसे पहले भाजपा में पूर्व मंत्री कविता जैन, राजीव जैन, ललित बतरा, तरूण देवीदास, योगेश पाल अरोड़ा व डॉ. ओपी परूथी चुनाव की तैयारियों में लगे हैं और जनता के बीच पहुंच रहे हैं।



Source link

1179430cookie-checkShock To Congress In Haryana, Sonipat Mayor Nikhil Madan Resigns, Will Join Bjp In Delhi Today – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Operation Sindoor: India Destroyed Nine Terrorist Hideouts Inside Pakistan And Pok, People Said This – Amar Ujala Hindi News Live     |     KKR vs CSK: कोलकाता को चेन्नई से मिलेगी चुनौती, हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?     |     ‘अच्छा रहेगा, औकात में रहो’, ऑपरेशन सिंदूर के बाद मनोज मुंतशिर ने पाकिस्तान पर किया तंज- बुजदिल पड़ोसियों…     |     BSNL ने इन दो प्लान की बढ़ाई वैलिडिटी, 380 दिन तक रिचार्ज की टेंशन खत्म     |     क्रेडिट कार्ड सेटलमेंट कराने के बाद अपना सिबिल स्कोर कैसे करें इम्प्रूव, अपनाएं ये तरीके     |     जलालाबाद में कार की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत     |     शकुन शास्त्र से जुड़ी 6 बातें, ये देती है आने वाले शुभ और अशुभ समय की जानकारी     |     Joy Business Center – A Dynamic New Commercial Hub at Celebration Bazaar, Khanna     |     Operation Sindoor: Govt releases footage of Army bombing terror camps in Pakistan & PoK | India News     |     Bihar News: Bettiah Police Arrested Fake Adm – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088