Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
बड़ी अपडेट, SBI क्लर्क मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 10 अप्रैल से एग्जाम, ऐसे करें डाउनलोड, देखें लिंक और स्टेप्स  Incuspaze Launches a New Segment, FlexLeaze - Fit-Out as a Service and Asset Leasing BD India Provides Knowledge-sharing Platform for Laboratory Personnel on Minimal Residual Disease Su-Kam Kick-starts "Feel The Power" Campaign, Adopts it as New Tagline and Theme to Reach New Milestones Ahead Jodhpur News: Rewarded Smuggler Caught Using Fake Identity, Police Exposed Truth With Father’s Photo - Jodhpur News Himachal News: पीएसए प्लांट में फिर सेवाएं देंगे 29 तकनीकी कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए आदेश; जानें IPL 2025 के बीच विराट कोहली का बड़ा खुलासा, बताया अगला वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? 'यारियां' फेम हिमांश कोहली को क्या हुआ? 15 दिन से अस्पताल में हैं भर्ती, बोले- 'बहुत मुश्किल था...' Bill Gates ने बताया AI कुछ भी कर ले, इन तीन प्रोफेशन वाले इंसानों को नहीं कर पाएगा रिप्लेस हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने का खर्च बढ़ा, आज से टोल टैक्स इतना हुआ महंगा

फ्लोर टेस्ट से पहले हो गया खेला! जानें किसने कहा ‘भारत के साथ संबंध रखे बिना प्रगति नहीं कर सकता नेपाल’


KP Sharma Oli- India TV Hindi

Image Source : REUTERS
KP Sharma Oli

काठमांडू: नेपाल की सीपीएन-यूएमएल पार्टी ने बृहस्पतिवार को कहा कि चारों तरफ से जमीन से घिरा हिमालयी राष्ट्र भारत के साथ घनिष्ठ मित्रतापूर्ण संबंध कायम रखकर ही आर्थिक समृद्धि प्राप्त कर सकता है। सीपीएन-यूएमएल पार्टी ने कहा कि नेपाली धरती से भारत के खिलाफ किसी भी गतिविधि को अनुमति नहीं दी जाएगी। पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली पार्टी के एक वरिष्ठ नेता की यह टिप्पणी संसद में विश्वासमत की पूर्व संध्या पर आई है। ऐसा माना जा रहा है कि विश्वासमत के बाद ओली राजनीतिक रूप से अस्थिर देश के एक बार फिर प्रधानमंत्री बन सकते हैं। 

नई ऊंचाई पर ले जाना चाहते हैं नेपाल-भारत संबंध

विदेश मामलों के विभाग प्रमुख और सीपीएन-यूएमएल की स्थायी समिति के सदस्य डॉ राजन भट्टाराई ने एक साक्षात्कार में ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘सीपीएन-यूएमएल यह नहीं मानती कि भारत विरोधी नीति अपनाकर नेपाल प्रगति कर सकता है या नेपाली लोगों के हितों को बढ़ावा दिया जा सकता है।’’ उन्होंने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष ओली 21वीं सदी की आवश्यकता के अनुरूप नेपाल-भारत संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाना चाहते हैं। 

बातचीत करके निकाल सकते हैं समाधान

भट्टाराई ने कहा, ‘‘हमारा मानना ​​है कि हम भारत के साथ घनिष्ठ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखकर ही अधिक विदेशी निवेश आकर्षित कर सकते हैं, व्यापार को बढ़ावा दे सकते हैं और आर्थिक समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत को एक महत्वपूर्ण पड़ोसी मानते हैं और हम अपनी धरती से भारत के खिलाफ किसी भी गतिविधि की अनुमति नहीं देंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक पड़ोसी का पक्ष लेकर दूसरे पड़ोसी के खिलाफ किसी भी गतिविधि की अनुमति नहीं देने का हमारी पार्टी का स्पष्ट दृष्टिकोण है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम मिल-बैठकर और मैत्रीपूर्ण तरीके से बातचीत करके अपनी सभी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।’’ 

यह देखना होगा दिलचस्प

वर्ष 2020 में काठमांडू द्वारा एक नया राजनीतिक मानचित्र प्रकाशित किए जाने के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव आ गया था। इस नक्शे में तीन भारतीय क्षेत्रों- लिम्पियाधुरा, कालापानी और लिपुलेख को नेपाल के हिस्से के रूप में दिखाया गया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री ओली ने बढ़ते घरेलू दबाव को रोकने और अपने नेतृत्व को चुनौती से बचाने के लिए इस मुद्दे का उपयोग करने का प्रयास किया था। ओली अपने चीन समर्थक रुख के लिए जाने जाते हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि शुक्रवार को सदन में शक्ति परीक्षण के बाद प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘‘प्रचंड’’ को अपदस्थ करने के बाद यदि वह प्रधानमंत्री बनते हैं तो दोनों पड़ोसियों के साथ किस तरह समान संबंध बनाए रखते हैं।  (भाषा)

यह भी पढ़ें:

भुखमरी से जूझ रहे पाकिस्तान में इस महिला ने रच दिया इतिहास, हासिल किया इतना बड़ा मुकाम कि…

लंदन में BBC स्पोर्ट्स कमेंटेटर के घर ट्रिपल मर्डर, तीर-धनुष से की गई महिलाओं की हत्या; पुलिस ने कहा…

Latest World News





Source link

1181800cookie-checkफ्लोर टेस्ट से पहले हो गया खेला! जानें किसने कहा ‘भारत के साथ संबंध रखे बिना प्रगति नहीं कर सकता नेपाल’
Artical

Comments are closed.

बड़ी अपडेट, SBI क्लर्क मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 10 अप्रैल से एग्जाम, ऐसे करें डाउनलोड, देखें लिंक और स्टेप्स      |     Incuspaze Launches a New Segment, FlexLeaze – Fit-Out as a Service and Asset Leasing     |     BD India Provides Knowledge-sharing Platform for Laboratory Personnel on Minimal Residual Disease     |     Su-Kam Kick-starts “Feel The Power” Campaign, Adopts it as New Tagline and Theme to Reach New Milestones Ahead     |     Jodhpur News: Rewarded Smuggler Caught Using Fake Identity, Police Exposed Truth With Father’s Photo – Jodhpur News     |     Himachal News: पीएसए प्लांट में फिर सेवाएं देंगे 29 तकनीकी कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए आदेश; जानें     |     IPL 2025 के बीच विराट कोहली का बड़ा खुलासा, बताया अगला वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं?     |     ‘यारियां’ फेम हिमांश कोहली को क्या हुआ? 15 दिन से अस्पताल में हैं भर्ती, बोले- ‘बहुत मुश्किल था…’     |     Bill Gates ने बताया AI कुछ भी कर ले, इन तीन प्रोफेशन वाले इंसानों को नहीं कर पाएगा रिप्लेस     |     हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने का खर्च बढ़ा, आज से टोल टैक्स इतना हुआ महंगा     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088